फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Naib Chief Minister assured action to Assistant Professor

Rewari News: असिस्टेंट प्रोफेसर को मुख्यमंत्री नायब ने दिया कार्रवाई का आश्वासन

Tue, 27 Aug 2024 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Aug 2024 12:30 AM IST
विज्ञापन
Naib Chief Minister assured action to Assistant Professor
फोटो : 14रेवाड़ी। सीएम को ज्ञापन सौंपते कच्चे असिस्टेंट प्रोफेसर। स्रोत : संघ
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। कृष्ण नगर स्थित सरकारी महिला रीजनल सेंटर में आचार संहिता के दौरान हरियाणा सरकार की तरफ से जारी एसओपी की अवहेलना कर भर्ती प्रक्रिया चली हुई है। भर्ती प्रक्रिया रोकने व छंटनीग्रस्त पूजा यादव को जॉइन करवाने को लेकर गोहाना में आयोजित जन आशीर्वाद रैली में अस्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात की।
पूजा यादव ने कहा कि आपकी सरकार ने ही मुझे लगाया था और आपकी सरकार ने ही मेरी नौकरी छीन ली है। यदि मुझे जॉइन नहीं करवाया गया तो वह आत्मदाह करेग क्योंकि इस नौकरी से परिवार का पालन पोषण होता था। मुख्यमंत्री ने तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। कहा कि किसी का रोजगार नहीं जाएगा।
विज्ञापन


सुमन रंगा ने कहा कि आश्वासन तो 2 साल से मिल रहे हैं अब परिणाम चाहिए। नेहा शर्मा ने भी कहा कि भर्ती प्रक्रिया पर रोक नहीं लगाई गई तो पहले 3 से 14 वर्षों से कार्यरत 131 अस्थायी असिस्टेंट प्रोफेसरों की सेवा सुरक्षा सेवानिवृति तक नहीं हो पाएगी जिससे सब बेरोजगार हो जाएंगे। हालांकि छंटनीग्रस्त पूजा यादव अस्थायी असिस्टेंट प्रोफेसर 5 वर्षों से अधिक यूनिवर्सिटी में कार्यरत थी,उसको भी 22 अगस्त को कार्यमुक्त कर दिया गया है। पूजा यादव के कार्यमुक्त के आर्डर को रद्द कर जॉइन करवाया जाए। इस दौरान सोनिया यादव, नीलम यादव, प्रदीप, सुनील सैनी, ज्योति जांगड़ा, सोनू सैनी, पूजा शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed