{"_id":"65f0b9705b6ebe57d8081278","slug":"nahar-beo-rajendra-sharma-becomes-state-head-of-state-awardee-teachers-association-rewari-news-c-198-1-rew1001-201977-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नाहड़ बीईओ राजेंद्र शर्मा बने राज्य अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन के राज्य प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नाहड़ बीईओ राजेंद्र शर्मा बने राज्य अवॉर्डी शिक्षक एसोसिएशन के राज्य प्रधान
Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 13 Mar 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
कोसली(रेवाड़ी)। नाहड़ बीईओ राजेंद्र शर्मा को पंचकूला में सर्वसम्मति से राज्य शिक्षक अवॉर्डी एसोसिएशन का प्रधान मनोनीत किया गया है। शिक्षा सदन पंचकूला में हुई थी। चुनाव अधिकारी हिसार के अशोक वशिष्ठ ने बताया कि पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। बैठक में सभी ने संगठन के पूर्व प्रधान नरेंद्र दुहन के कार्यों को सराहा। उन्हें मुख्य संरक्षक चुना गया।
सर्वसम्मति से राज्य प्रधान के पद के लिए राजेंद्र शर्मा बीईओ नाहड़ का चुनाव किया गया। इसके बाद राज्य महासचिव के पद पर पंचकूला के रमेश कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान के रूप में डॉ. इंद्रा सांगवान व डॉ. पवन कुमार गुप्ता को चुना गया। महेंद्रगढ़ से डॉ. जितेंद्र भारद्वाज तथा जींद से विक्रम मलिक को राज्य उपप्रधान, कुरुक्षेत्र के प्रमोद कुमार को कोषाध्यक्ष, पंचकूला से सुखविंदर कौर और सोनीपत से राजेश मलिक को राज्य सचिव और सोनीपत से पवन मोर को प्रेस प्रवक्ता चुना गया।
इसके अतिरिक्त हिसार के अशोक वशिष्ट, सोनीपत के प्रदीप अत्री, जींद से शिवकुमार, कैथल से सुशील कुमार ,मुकेश राणा एवम् दर्शन सिंह, पानीपत से जगदीप तथा रेवाड़ी से रवि प्रकाश को राज्य कार्यकारिण सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
पुरस्कृत शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करना रहेगी प्राथमिकता
इस अवसर पर राज्य प्रधान बीईओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षकों के हितों के लिए संघर्ष करना ही उनकी प्र्थमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि जल्द ही सरकार से मिलकर राज्य अवॉर्डी को अग्रिम के स्थान पर अतिरिक्त वेतन वृद्धि, 2 वर्ष का सेवा विस्तार एवं ट्रांसफर पॉलिसी में पांच अंक की प्राथमिकता को बहाल करवाया जाएगा। इस अवसर पर रेणु शर्मा, कृष्ण कुमार सतीश कुमार सहित विभिन्न जिलों से आए अनेकों राज्य अवॉर्डी शिक्षक उपस्थित रहे।