{"_id":"63daaff68ccb427bd6500c61","slug":"na-rewari-news-c-17-1-53817-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: अस्पताल का ताला तोड़कर लैपटॉप और नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: अस्पताल का ताला तोड़कर लैपटॉप और नकदी चोरी
Thu, 02 Feb 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Feb 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन स्थित एक अस्पताल का ताला तोड़कर चोर 10 हजार रुपये और 3 लैपटॉप चोरी गए। मॉडल टाउन में शिव चौक पर डॉ. संजय वत्स चर्मरोग का अस्पताल खुला हुआ है। मंगलवार रात को स्टॉफ अस्पताल का ताला लगाकर बंद कर घर चला गया था। बुधवार सुबह स्टाफ के सदस्य जब अस्पताल को खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले। स्टाफ के सदस्यों ने शटर के ताले टूटे होने की सूचना तुरंत डॉ. संजय वत्स को दी। वे मौके पर पहुंचे और पुलिस को तुरंत फोन कर सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर व स्टाफ ने जांच की तो अंदर सारा सामान बिखरा मिला। चोर अस्पताल की पहली मंजिल पर भी दाखिल हुए। यहां भी चोरों ने सामान को बिखेर दिया। अस्पताल में बने मेडिकल स्टोर से चोर करीब 10 हजार रुपये व 3 लैपटॉप गायब मिले। लैपटॉप में मरीजों का डाटा था। मॉडल टाउन थाना पुलिस ने चोरी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।