{"_id":"63da79906480ff21954a74c0","slug":"na-rewari-news-c-17-1-52816-2023-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: सरकार विधानसभा में लागू करे राइट टू रिकॉल का कानून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: सरकार विधानसभा में लागू करे राइट टू रिकॉल का कानून
विज्ञापन
कोसली। ई-टेंडरिंग व राइट टू रिकॉल के विरोध में नाहड़ खंड कार्यालय में सरंपचों की ओर से जारी अनिश्चितकालीन धरना मंगलवार को भी जारी रहा। दूसरी ओर से बावल खंड के सरपंचों ने बैठक कर सरकार के निर्णय पर रोष जताया और दो दिन बाद खंड कार्यालय पर आंदोलन करने का निर्णय लिया। सरंपचों ने कहा कि सरकार ई टेंडिंरग लागू कर सरंपचों को चोरी साबित कर रही है। जबकि अभी तो नए सरपंचों ने कार्य भी शुरू नहीं किया है। इसके साथ ही राइट टू रिकॉल का नियम भी विधानसभा से लागू करें।
बतादें कि जिला के सरपंचों की ओर से ई टेंडरिंग के विरोध में आदोलन किया जा रहा है। मंगलवार को भी नाहड़ खंड के सरपंचों ने खंड कार्यालय पर धरना दिया। सरंपचों ने कहा कि सरकार जानबूझ कर सरपंचों के आंदोलन को बढ़ा रही है।
नाहड़ के पूर्व सरपंच रोशन लाल एवं बिसोहा के पूर्व सरपंच लायकराम ने धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन कर रहे सरपंचों को अपना समर्थन दिया। इस अवसर पर एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह,एसोसिएशन के संरक्षक पहलाद सिंह व महासचिव आशीष प्रजापति, साधुराम नयागांव, सुनील झौलरी, सज्जन मुमताजपुर समेत अन्य सरपंच उपस्थित रहे।
विज्ञापन
दूसरी ओर बावल खंड के सरपंचों ने हाईवे स्थित एक होटल में बैठक की,जिसमें एसोसिएशन का गठन किया गया। बैठक में सरंपचों ने निर्णय लिया कि दो बाद बावल के सभी सरंपच खंड कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे। सरपंचों ने कहा कि सरकार ये नियम पहले स्वयं पर लागू करे। पंचायतों कार्य शुरू हुआ भी नहीं और सरकार ने सरपंचों पर अंगुली उठा दी। इस अवसर पर सरपंच एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान एडवोकेट चरणसिंह, सुबासेहड़ी से सत्यवान, नैचाना से सरपंच प्रतिनिधि प्यारेलाल, सांजरपुर से रामकुवार, झाबुआ से मनोज कुमार, बीदावास से मुकेश कुमार, नंगली परसापुर से नवीन कुमार, रूध से सुरेंद्र, खेड़ा मुरार से संदीप व राजगढ़ से राकेश सहित अन्य मौजूद रहे।