फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   NA

Rewari News: रैली में शामिल होने के लिए जसिया रवाना हुए सरपंच, कहा-जारी रहेगा आंदोलन

Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 30 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। ई-टेंडरिंग के विरोध में रोहतक के जसिया में आयोजित रैली में शामिल होने के लिए शनिवार को जिले के नाहड़, जाटूसाना व डहीना खंड के 120 सरपंच रवाना हुए। सरपंचों ने कहा कि उनका आंदोलन जारी रहेगा। सरकार को एक दिन उनकी मांग माननी पड़ेगी।
सरकार की ओर से दो लाख रुपये से अधिक की राशि के विकास कार्यों के लिए ई-टेंडरिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके अलावा राइट टू रिकॉल लागू करने से प्रदेशभर के सरपंचों में रोष है। नाहड़ व जाटूसाना खंड के सरपंचों ने खंड कार्यालयों पर अनिश्चितकालीन धरना चलाया हुआ है। शनिवार को सरपंचों ने धरना स्थगित रखकर रोहतक के जसिया में आयोजित सरपंचों की रैली में हिस्सा लिया। सभी सरपंच सुबह नाहड़ स्थित खंड कार्यालय पहुंचें। उसके बाद जुलूस के रूप में रोहतक रवाना हुए। नाहड़ खंड के सरपंच एसोसिएशन के संरक्षक प्रहलाद सिंह साहदतनगर व एसोसिएशन के प्रधान महेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार सरपंचों के खिलाफ माहौल बना रही है। सरकार जबरदस्ती सरपंचों पर ई-टेंडरिंग थोप रही हैं।
विज्ञापन

कहा कि सरकार ई टेंडरिंग के माध्यम से अपनी जेब भरना चाहती हैं। सरकार विकास कार्यों को ठप करना चाहती हैं। गांवों में होने वाले विकास कार्यों में सरकार सरपंचों का हस्तक्षेप नहीं चाहती। उन्होंने कहा कि सरकार राइट टू रिकॉल जैसे नए कानून लागू कर गांवों में भाईचारा खराब करना चाहती है, लेकिन सरपंच सरकार की मंशा को कामयाब नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसोसिएशन के संरक्षक प्रहलाद सिंह, श्यामनगर सरपंच सुरेन्द्र, बव्वा से सुनीता, सज्जन मुमताजपुर, राकेश गढ़ी, नरेन्द्र गुड़ियानी, कोषाध्यक्ष अजीत जुड्ड़ी, इंद्रजीत झाडौदा, रणबीर कोहारड़, राकेश गढी व विक्रम झाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed