{"_id":"63d023e866dafe28ba0314d5","slug":"na-rewari-news-c-17-1-46975-2023-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: बूंदाबांदी से गेहूं व सरसों की फसल को होगा फायदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: बूंदाबांदी से गेहूं व सरसों की फसल को होगा फायदा
Wed, 25 Jan 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 25 Jan 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। मौसम परिवर्तन के बाद मंगलवार की सुबह बूंदाबांदी हुई, जिससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। किसानों का कहना है कि यदि हल्की बारिश होती रही तो सरसों व गेहूं की फसलों को काफी फायदा होगा। दो दिनों से छाए बादलों के चलते पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम में साढ़े तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट तो न्यूनतम तापमान में करीब साढ़े पांच डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 11.5 और अधिकतम 19.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को न्यूनतम तापमान 6.2 और अधिकतम 23.0 डिग्री दर्ज किया गया था। बूंदाबांदी से जिले में सरसों व गेहूं की फसलों को लाभ मिलेगा।
विशेषज्ञों के अनुसार हल्की बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। लंबे समय से पड़ रही ठंड से रुकी हुई ग्रोथ दोबारा शुरू हो जाएगी। दिनभर हुई बौछारों से किसानों के चेेहरों पर खुशी है। किसानों का कहना है कि इस समय फसलों को बारिश्या की जरूरत होती है। ऐसे में मंगलवार को दिनभर हुई बूंदाबांदी फसलों के लिए काफी लाभदायक है।
इस समय रेवाड़ी जिला में करीब 60 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सरसों की फसल व करीब 45 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बिजाई की गई है। हल्की बरसात से दोनों की फसलों को लाभ मिलेगा। मौसम विभाग द्वारा पूर्व में की गई घोषणा के अनुसार जिला के किसानों ने सिंचाई भी रोक दी थी। हल्की बरसात से फसलों की बढ़वार तेजी से होगी। जिलेभर के किसानों को इस बार बंपर पैदावार की उम्मीद है। े