फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mustard stolen from neighborhood shop, claim, incident of debt repayment

पड़ोस की दुकान से चोरी की सरसों, दावा, कर्ज उतारने के लिए की वारदात

Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Mustard stolen from neighborhood shop, claim, incident of debt repayment
रेवाड़ी। पटौदी रोड पर राजकीय आईटीआई के निकट स्थित एक दुकान का ताला तोड़कर हजारों रुपये की सरसों चोरी करने के मामले में सदर थाना पुलिस ने एक सर्विस स्टेशन संचालक को गिरफ्तार किया है। सर्विस स्टेशन संचालक ने अपने दो और साथियों के साथ दुकान से सरसों चोरी की थी।
विज्ञापन

आरोपी गांव नूरपुर निवासी राजेश शर्मा और जिला अलवर के गांव बलडोद निवासी मोती लाल हैं। हालांकि तीसरा आरोपी अभी फरार है। पुलिस को दी शिकायत में दुर्गा कॉलोनी निवासी उधम सिंह ने कहा था कि उनकी पटौदी रोड पर आईटीआई के सामने दुकान है। दुकान में उन्होंने सरसों रखी हुई थी। 14 नवंबर की रात को चोर दुकान का ताला तोड़कर करीब 12 क्विंटल सरसों चोरी कर ले गए। अगले दिन सुबह वह दुकान पर पहुंचे तो चोरी के बारे में पता लगा। सदर थाना पुलिस ने शुक्रवार को चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कर्ज उतारने के लिए की थी चोरी
डीएसपी मोनिका ने बताया कि आरोपी राजेश ने कुछ समय पहले तक उद्यम सिंह की दुकान के साथ वाली दुकान किराये पर ली थी। उसकी वजह से राजेश को पता था कि इस दुकान में सरसों रखी हुई है। डीएसपी के अनुसार राजेश पर करीब एक से डेढ़ लाख रुपए का कर्ज था। जांच के बाद पुलिस ने उनके पड़ोस में ही सर्विस स्टेशन चलाने वाले गांव नूरपुर निवासी राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। राजेश को पता था कि उधम सिंह की दुकान में सरसों रखी हुई है। राजेश शर्मा कर्ज होने के कारण कई दिनों से परेशान था। कर्ज उतारने के लिए सरसों चोरी करने की साजिश रची। आरोपी ने अपने दो और साथियों के साथ मिलकर सरसों को टेंपो में लोड कर ले गया था। चोरी में शामिल आरोपी मोतीलाल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चोरी में शामिल तीसरे आरोपित जिला महेंद्रगढ़ के गांव कांटी निवासी संदीप की तलाश की जा रही है। आरोपी संदीप के ही टेंपो में चोरी की गई सरसों लेकर गए थे। अभी चोरी की गई सरसों बरामद नहीं हुई है। आरोपियों को अदालत से रिमांड पर लेकर चोरी हुई सरसों बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed