फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Muskan returns from America after training and becomes a pilot

Rewari News: अमेरिका से प्रशिक्षण लेकर लौटीं मुस्कान, बनीं पायलट

Sat, 27 Sep 2025 08:03 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 27 Sep 2025 08:03 PM IST
विज्ञापन
Muskan returns from America after training and becomes a pilot
फोटो : 18मुस्कान यादव का स्वागत करते लोग। स्रोत : ग्रामीण
कोसली। गांव बव्वा की बेटी मुस्कान यादव कामर्शियल पायलट बनीं हैं। वह अमेरिका से 2 वर्ष का प्रशिक्षण लेकर शुक्रवार की सुबह फ्लाइट से भारत लौटीं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनको सम्मानित किया और उनकी उपलब्धि पर गर्व जताया। मेजर राम सिंह ने बताया कि मुस्कान ने 12वीं कक्षा में पीसीएम विषय में 92 प्रतिशत अंक हासिल किए। उन्होंने डीडीसीए की परीक्षा पास की और भारत में 1 वर्ष की ट्रेनिंग पूरी की। अमेरिका में एफएए की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मुस्कान ने 2 साल की ट्रेनिंग में 280 घंटे विमान उड़ाने का अनुभव प्राप्त किया। मुस्कान यादव ने बताया कि अब ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है और वह कामर्शियल पायलट के रूप में जॉइन करेंगी। अपनी पहली यात्रा वह अपने पिता राजेश कुमार और माता रेखा देवी के साथ करेंगी। इस मौके पर जगदीश कुमार, इंद्र कुमार, बसंती देवी, सुमन देवी, लक्ष्मी देवी, मनजीत, जयंत और जाह्नवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed