{"_id":"66033ab5ce32d12e630ea856","slug":"murder-of-friend-by-slitting-throat-with-sharp-weapon-rewari-news-c-198-1-rew1001-202492-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धारदार हथियार से गला रेतकर की साथी की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धारदार हथियार से गला रेतकर की साथी की हत्या
Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 27 Mar 2024 02:44 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल (रेवाड़ी)। गांव रसियावास स्थित एक ईंट भट्ठे पर काम करने वाले एक व्यक्ति ने मामूली विवाद में अपने साथी की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी अजय बताया जा रहा है। बावल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद शव परिजनों सौंंप दिया गया है।
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का निवासी नंदी (22) दो माह से बावल के गांव रसियावास स्थित ईंट-भट्ठे पर कार्य कर रहा था। इसी ईंट भट्ठे पर बांदा का ही रहने वाला अजय काम करता था। दोनों ईंट भट्ठे पर बने कमरे में रहते थे। होली की रात नंदी का किसी बात को लेकर अजय से झगड़ा हो गया। सुबह नंद का शव उसके कमरे में खून से लथपथ मिला था। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने शराब पी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि रात में दोनों ने एक साथ शराब पी होगी और इसी बीच किसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया होगा। नंदी के पूरे शरीर पर तेजधार हथियार के घाव मिले। सूचना के बाद मौके पर बावल थाना प्रभारी लाजपत और अन्य पुलिसकर्मी पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने के बाद बावल स्थित नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। साथ ही नंदी के परिवार की शिकायत पर आरोपी अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
-
वर्जन
हत्या का आरोपी उत्तर प्रदेश के बांदा का निवासी अजय है। उसके खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें उसकी तलाश कर रही हैंं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।-लाजपत, थाना प्रभारी, बावल।