फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   murder accused police arrest

हत्या का प्रयास के मामले में फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Sat, 10 Oct 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
murder accused police arrest
सीआईए धारूहेड़ा पुलिस ने मारपीट कर हत्या का प्रयास करने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस सहित काबू किया है। आरोपी की पहचान गांव ढाकिया निवासी अजय उर्फ कसाब के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली कि ढाकिया निवासी अजय उर्फ कसाब अवैध हथियार के साथ राजपुर से ढाकिया को जाने वाली सड़क पर प्रभाती की ढाणी के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना के बाद पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस को देखकर आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास एक देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना धारूहेड़ा में शस्त्र अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी थाना धारूहेडा में हत्या की कोशिश के मुकदमे में फरार चल रहा था। इसके अलावा आरोपी अजय उर्फ कसाब के खिलाफ पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें आरोपी अदालत से जमानत पर आया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed