फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Muralipur defeated Mohdinpur in the cricket match and captured the trophy

रेवाड़ी: क्रिकेट मैच में मुरलीपुर ने मोहदीनपुर को हरा जमाया ट्रॉफी पर कब्जा

Wed, 08 Feb 2023 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 08 Feb 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Muralipur defeated Mohdinpur in the cricket match and captured the trophy
कोसली। गांव जाटूसाना में जाटूसाना क्रिकेट क्लब व ग्रामीणों के सहयोग से आयोजित चार दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में मोहदीनपुर को पराजित कर मुरलीपुर ने ट्राफी पर कब्जा जमाया। मुरलीपुर के प्रीतम को मैच तथा टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में आसपास के क्षेत्र की 32 टीमों ने जौहर दिखाए। नई दिशा युवा मंच के संयोजक युवा नेता निशांत यादव ने विजेताओं को ट्राफी व नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

समापन समारोह में निशांत यादव का फूलमालाओं व स्मृति चिह्न के साथ अभिनंदन किया गया। उन्होंने कहा कि आज केवल शिक्षा ही नहीं अपितु खेलों में युवा अपना भविष्य बना रहे हैं। इसलिए प्रत्येक युवा को इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में अपना सौ फीसदी प्रदर्शन देना चाहिए।
विज्ञापन

ग्रामीण अंचल में होने वाली इस प्रकार की स्पर्धाएं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे लाने का कार्य करती हैं। आयोजन समिति के प्रवक्ता ने बताया कि फाइनल मैच में मुरलीपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में 68 रनों का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मोहदीनपुर की टीम मात्र 36 रनों पर ही ढेर हो गई। जाटूसाना की टीम तीसरे स्थान पर रही। इस मौके पर जाटूसाना के सरपंच मनोज यादव, कुलजीत, संजय नंबरदार, दानवीर चौहान, रवि यादव, सुरेंद्र ढिकाऊ, राहुल यादव, बुल्ली, जोनी पचेरवाल, मोंटी जांगड़ा, राजेश, रिंकू, झंडा राव, प्रवीन, सुनील व सौरव वर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed