{"_id":"66aab943148e3162170d18b7","slug":"munshi-premchand-remembered-on-his-birth-anniversary-rewari-news-c-198-1-rew1001-207559-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: जयंती पर याद किए गए मुंशी प्रेमचंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: जयंती पर याद किए गए मुंशी प्रेमचंद
Thu, 01 Aug 2024 03:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 01 Aug 2024 03:52 AM IST
विज्ञापन
फोटो: 14रेवाड़ी। बाल भवन में आयोजित गोष्ठी में अपने विचार रखते वक्ता। संवाद
रेवाड़ी। बाल भवन में सांस्कृतिक साहित्य मंच के तत्वावधान में साहित्यकार, कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर वर्तमान समय में मुंशी प्रेमचंद के साहित्य के महत्व विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इससे पहले उद्यम सिंह और प्रेमचंद को श्रद्धांजलि दी गई।
वक्ताओं ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद ने कहानियों के माध्यम से जातीय कट्टरता, अमानवीय व्यवहार पर चोट मारी है। निर्मला उपन्यास करुणा दया भाव से सराबोर है। इनका साहित्य यथार्थ पर आधारित है। महाजनी व गोदान के माध्यम से पूंजीवादी व्यवस्था के घिनौने चरित्र को उजागर किया है।
मंच के संयोजक मनोज यादव रिटायर्ड नप ईओ, बसंत कुमार प्राचार्य, मुख्याध्यापक हरिओम ने बताया कि मंच के तत्वावधान में इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर रघुवीर सांभरिया, रमेश कैलाश चंद, मांगेराम, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र कुमार, सत्यवान, कॉमरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट, इंदु देवी, सत्यवान, रामोतार, कृष्णा देवी, रणबीर, अजय, पवन, साधुराम, अमित आदि मौजूद रहे।