फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Municipality employees started a two-day hunger strike to meet the demands

लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए नगर पालिका कर्मचारियों ने शुरू की दो दिवसीय भूख हड़ताल

Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 18 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
Municipality employees started a two-day hunger strike to meet the demands
नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले जिले में नगर पालिका कर्मचारियों की दो दिवसीय भूख हड़ताल शुरू हो गई। अपनी लंबित 19 सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय और कस्बा धारूहेड़ा में धरना स्थलों पर सरकार विरोधी नारेबाजी की। ये हड़ताल 12 - 12 घंटे की हैं जो मंगलवार के बाद बुधवार को भी चलेगी।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर प्रधान महेंद्र कुमार चावरियां की अध्यक्षता में मंगलवार सुबह साढ़े नौ बजे बाद नगर परिषद कार्यालय के पास हड़ताल शुरू हो गई। इस मौके पर तीन दर्जन से अधिक नप कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए सरकार को चेतावनी दी कि वे इनके सब्र की परीक्षा नहीं लें तो बेहतर होगा। इनकी प्रमुख मांगों में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन देना, कौशल विकास निगम को भंग करना, सफाई कर्मियों, सीवरमैन, फायर कर्मचारी और अन्य तृतीय श्रेणी व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ठेका प्रथा से मुक्त करना, कोरोना के प्रभाव में आकर अपनी जान गंवाने वाले कर्मचारियों के आश्रितों को 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता दी जाए और ऐसे निराश्रित परिवारों को रोजगार मिले।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय पर भूख हड़ताल पर बैठने वाले नगर पालिका कर्मचारियों में रामप्रसाद, सोमदत्त, अनिल, मदनपाल, लीला देवी, रानी देवी और सुपाल शामिल हैं। धरने में प्रधान महेंद्र कुमार चांवरियां, वरिष्ठ उप प्रधान रविश बागड़ी, सचिव विजय प्रकाश नंदा, ताराचंद, पूर्णचंद, अजीत चांवरिया, जिला प्रधान ईश्वर सिंह बोड़वाल, सुनील सारवान, मनोज, बीरपाल, बलवान, नरेश डुलगच ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल में आज रद्द रही भूख हड़ताल
बावल के पास से गुजरने वाले दिल्ली जयपुर हाईवे पर मंगलवार अल सुबह बड़ा हादसा होने तथा उसमें राजस्थान के सामोदा, जिला जयपुर निवासी एक ही परिवार के एक महिला समेत, दो पुरुषों और दो बच्चों की मौत से दुखी होकर नगर पालिका कर्मचारियों ने पालिका परिसर में भूख हड़ताल के कार्यक्रम को स्थगित कर दिया। उन्होंने दिवंगत लोगों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए संबंधित परिवारों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएं जताई हैं।

धारूहेड़ा में अग्निशमन केंद्र के पास शुरू हुई भूख हड़ताल
कस्बा धारूहेड़ा में नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर सुबह पौने नौ बजे दो दिवसीय हड़ताल शुरू हो गई। अनिल प्रधान ने बताया कि ये कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के विरोध में बैठे हैं। हड़ताल पर बैठने पहले छह नपा कर्मचारियों को इनके साथियों ने फूलमालाएं पहनाई। इस मौके पर सरकार विरोधी नारेबाजी भी की गई। बुधवार को भी यह भूख हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल पर बैठने वालों में नानकचंद, बंशीराम, अर्जुन, सुनील कुमार, राजकरण और नंदलाल शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed