{"_id":"69f4ec7ac1fc380be30d3798","slug":"municipal-employees-begin-two-day-strike-anger-over-demands-rewari-news-c-198-1-fth1001-237728-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नगर पालिका कर्मचारियों का दो दिवसीय धरना शुरू, मांगों को लेकर रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नगर पालिका कर्मचारियों का दो दिवसीय धरना शुरू, मांगों को लेकर रोष
Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 01 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बावल नगर पालिका परिसर में अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे कर्मचारी। संवाद
बावल। नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारियों ने शुक्रवार से दो दिवसीय धरना शुरू कर दिया। नगर पालिका परिसर में बड़ी संख्या में कर्मचारी शुक्रवार को एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए।
धरने की अध्यक्षता अशोक कुमार ने की। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर धरना और प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार उनकी मांगों पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।
कर्मचारियों ने मांग की कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, विभागीय कर्मचारियों को 30 हजार रुपये मासिक वेतन दिया जाए। गुरुग्राम में हटाए गए 3480 कर्मचारियों की बहाली की जाए।
विज्ञापन
धरना देने वाले कर्मचारियों ने कहा कि उनकी सभी मांगें पूरी तरह से जायज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार सफाई कर्मचारियों को कोरोना योद्धा तो मानती है, लेकिन उनके हितों की लगातार अनदेखी की जा रही है।
इस दौरान अशोक कुमार, बबीता, शीला, किरण, संदीप, योगेश, जवाहर सिंह, सुमन, कमलेश, रोहताश सहित अनेक कर्मचारी धरने में शामिल हुए।