फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   municipal.council,development,rewari,counsilor

‘नाम’ पर बहस, शहर के विकास पर एकमत

Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 30 Dec 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
municipal.council,development,rewari,counsilor
नगर परिषद रेवाड़ी की बैठक - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
नगर परिषद रेवाड़ी की शुक्रवार को आयोजित बैठक में कई मामलों में पार्षदों ने तीखी प्रतिक्रिया जताई। नए साल के दो दिन पहले नई चेयरपर्सन की अध्यक्षता में हुई बैठक में 29 सूत्रीय एजेंडे में से 24 मामलों पर सहमती बनी। मीटिंग से पहले नाम को लेकर विवाद जरूर हुआ। नप के विस्तृत भवन की उद्घाटन पट्टिका पर महज तीन पार्षद पतियों का नाम वार्ड-8 की पार्षद पूनम सतीजा ने देखा।
विज्ञापन


इस पर पार्षद पूनम सतीजा ने आपत्ति जताई। इस कारण नप की बैठक करीब पौने घंटे देरी से शुरू हुई। बैठक में पांच एजेंडों में से तीन को सिरे से नकार दिया गया जबकि दो को लेकर पार्षदों ने सुधार के सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन


तीन पार्षद पतियों के नाम पर हुआ विवाद
सुबह करीब 11 बजे पार्षद पूनम सतीजा अपने पति शैलेंद्र सतीजा के साथ नगर परिषद पहुंचीं। यहां नगर परिषद के विस्तृत भवन पर लगी उद्घाटन पट्टिका देखा तो उस पर वार्ड-19 की पार्षद गीता हरीश अरोड़ा, वार्ड-21 की पार्षद पूनम बलजीत यादव और वार्ड-31 की पार्षद प्रमिला प्रदीप भार्गव लिखा था। जबकि उनके समेत अन्य महिला पार्षदों के पतियों का नाम पट्टिका पर नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देख पूनम बिफर गईं और ईओ और प्रधान से इस पर एतराज जताया। वार्ड-8 की पार्षद पूनम सतीजा के विरोध के बाद पट्टिका पर वार्ड-19, 21 और 31 पर पार्षद पतियों के नाम को काले रंग से अस्थायी ढंग से ढका गया साथ ही पार्षद को आश्वासन दिया गया कि नामों को ठीक कर दिया जाएगा। इसके बाद नगर परिषद एजेंडे की मीटिंग शुरू हो सकी। इससे पहले किसी ने वार्ड-12 के पार्षद गुरदयाल नंबरदार के नाम के आगे नंबरदार लिखे होने को भी नप के नार्म्स के खिलाफ बताया। इसके बाद गुरदयाल के नाम के आगे लगे नंबरदार को काले रंग से दबाया गया।

पूर्व प्रधान पहुंची नहीं, कुछ पार्षद भी आए लेट
नई नप चेयरपर्सन विनीता पीपल के अध्यक्षता में होने वाली पहली बैठक के दौरान अधिकतर पार्षद नजर आए। वार्ड-29 की पार्षद और पूर्व प्रधान शकुंतला भांडोरिया मीटिंग के दौरान मौजूद नहीं थीं। बताया गया कि वे इस समय उज्जैन में हैं। इसके अलावा वार्ड-9 के पार्षद मनीष चराया भी मीटिंग में नहीं पहुंचे। मीटिंग में वार्ड-10 के पार्षद और नप उप प्रधान पवन बठला, वार्ड-14 के पार्षद अशोक राव सवा 12 बजे आए। वार्ड-12 की पार्षद गुरदयाल नंबरदार भी साढ़े 12 बजे के करीब पहुंचे।

पार्षदों ने कई नक्शों के पास होने पर जताई आपत्ति
एजेंडे के दौरान सबसे ज्यादा देर तक बहस नक्शों को पास करने की सहमति पर चली। वार्ड-2 के पार्षद विनय यादव ने आवासीय क्षेत्र में कॉमर्शियल नक्शों के होने और कई नक्शे कानूनन पास न करने पर क्लॉज भी बताए। इसके अलावा उन्होंने कई अन्य नक्शों की फौरी तौर पर दिख रहीं खामियों से भी पार्षदों और नप अधिकारियों को अवगत कराया। करीब एक घंटे तक नक्शों पर बहस के बाद विवादित नक्शों को छोड़कर शेष पास करने पर सहमति बनी। वहीं पार्षद ओमप्रकाश सैनी ने कहा कि पूर्व के ईओ ने नक्शों को अपनी मर्जी से पास किया है। सरकारी जमीन पर कब्जे के नक्शों को भी पास कर दिया गया। जो नक्शे हाउस में रखे बगैर पास किया गया उन विवादित नक्शों को निरस्त किया जाए। पार्षदों ने इस पर सहमति जताई। पार्षद अशोक राव ने कहा कि नक्शों के बारे में संबंधित वार्ड पार्षद को भी पूरी जानकारी मिलनी चाहिए।

आगे की बैठक के लिए टले कुछ मामले
अप्रैल 2007 से लेकर 31 दिसंबर 2016 तक नप कैश बुक की रीकन्सीलेशन के लिए चार्टड एकाउंट की नियुक्ति।
ईपीएफ संबंधी कामों के लिए नियुक्त कंसलटेंट की अवधि बढ़ाने और नियुक्त कंसलटेंट के पूर्व के कार्यों की अदायगी के बारे में।
लाइट निरीक्षक के रिक्त पद पर आउटसोर्सिंग पॉलिसी पार्ट-2 के तहत लाइट निरीक्षक की नियुक्ति के बारे में।
नप के इनकम टैक्स से संबंधित कामों के बिलों की अदायगी पर। 2011 से लंबित समाचार पत्रों में दिये विज्ञापनों की अदायगी पर।

पार्षदों के क्षेत्रों में लगेंगे साइनबोर्ड, आएगा फर्नीचर
एजेंडे में सबसे जल्दी प्रस्ताव नगर परिषद पार्षदों के साइनबोर्ड पर पास हुआ। सभी ने एक राय होकर साइनबोर्ड लगाए जाने पर सहमति जताई। इसके अलावा नगर परिषद भवन और मीटिंग हॉल की रिपेयरिंग, मीटिंग हॉल के लिए फर्नीचर, दमकल केंद्र भवन की रिपेयरिंग और फर्नीचर पर संस्तुति दी गई। नप ऑफिस के लिए 6 अलमारी और 6 रैक खरीदे जाने पर भी सहमति बनी।

हुडा के कॉमर्शियल क्षेत्र भी हों नप के हवाले
एजेंडे की बैठक में हुडा सेक्टरों की स्ट्रीट लाइट व सफाई का मामला भी शामिल था। इस पर विनय यादव समेत कुछ पार्षदों ने कहा कि हुडा के हैंडओवर सेक्टरों के कॉमर्शियल क्षेत्र भी नप के हवाले हों। उनसे होने वाली आय का लाभ भी नप को मिले। इनमें सेक्टरों के मार्केट के अलावा ब्रास मार्केट शामिल था। पार्षदों की राय पर नप ईओ ने कहा कि हाउस की इस बात को हुडा तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही बताया कि 1 मई 2016 के बाद हुडा के पास सेक्टरों से जो भी रेवेन्यू आया है उसका 75 प्रतिशत नप को मिलेगा।

कुतुबपुर का नाम हेमचंद्र के नाम पर करने की मांग
बैठक के अंत में वार्ड नंबर-31 पार्षद प्रमिला भार्गव ने कुतुबपुर मोहल्ले का नाम हेमचंद्र विक्रमादित्य के नाम पर करने का सुझाव लिखित रूप से दिया। उन्होंने कहा कि अंतिम हिंदू सम्राट का रेवाड़ी से खास ताल्लुक रहा है, बावजूद इसके जिले में उनके नाम से कुछ नहीं बना है। ऐसे में कालोनी उनके नाम से होना ठीक रहेगा। प्रमिला भार्गव की मांग को सभी पार्षदों ने एकमत होकर सही ठहराया और प्रस्ताव को मूर्तरूप देने के लिए प्रस्ताव चंडीगढ़ भेजना तय किया।

टला विस्तृत नप भवन का उद्घाटन
30 दिसंबर को ही नगर परिषद के विस्तृत भवन का उद्घाटन भी विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास के हाथ से दोपहर तीन बजे होना था। किन्हीं कारणों के चलते विधायक के मौजूद न होने के विस्तृत नगर परिषद भवन का उद्घाटन नहीं हो सका। कुछ पार्षदों का कहना था कि सुबह पार्षद पतियों के नाम पर हुए विवाद की जानकारी विधायक को दी गई, इसके चलते वह नहीं आए। वहीं कुछ अन्य लोगों ने इसके पूछे दूसरे कारण बताए।


महिला पार्षदों को भी बोलने का दें मौका: विनीता पीपल
बैठक के सफल रहने पर नई नप चेयरपर्सन विनीता पीपल ने सभी का आभार जताया। साथ ही कहा कि सभी पुरुष पार्षद महिला पार्षदों को भी बोलने का मौका दें, जिससे हर वार्ड की समस्या उन तक पहुंचे और उन्हें दूर किया जा सके। इसके साथ ही उन्होंने हर वार्ड का समान रूप से विकास करने का पार्षदों से वायदा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed