फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   mueder raped accused rajsthan

हथियार उपलब्ध कराने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 09:44 PM IST
विज्ञापन
mueder raped accused rajsthan
शहर थाना पुलिस ने बदमाश मन्नू सैनी को हथियार उपलब्ध कराने वाले दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजस्थान के जिला अलवर के गांव हिंगवाहेडा निवासी मलखान उर्फ प्रदीप है। बता दें कि सितंबर माह में मन्नू को सीआईए की टीम ने रात को शहर के ऑटो मार्केट से हथियार सहित पकड़ा था, जिसके बाद की गई पूछताछ में आरोपी से हथियार उपलब्ध कराने वालों के नाम सामने आये थे।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शहर के मोहल्ला बलभद्र सराय निवासी मन्नू सैनी को हत्या व सामूहिक दुष्कर्म के एक मामले में उम्रकैद की सजा मिली हुई है। आरोपी अगस्त माह में पैरोल पर आया था और 10 सितंबर को उसकी पैरोल अवधि समाप्त हो रही थी। पुलिस द्वारा आरोपी के पैरोल पर आते ही लगातार निगरानी रखी जा रही थी। मन्नू सैनी शहर में वारदातों को अंजाम देने की फिराक में था। वारदातों को अंजाम देने के लिए मन्नू सैनी ने हथियार जुटाए थे, लेकिन वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया गया था। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक कट्टा, रिवॉल्वर व चार कारतूस बरामद किए थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अन्य आरोपी गौरव को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। वीरवार को पुलिस ने दूसरे आरोपी मलखान उर्फ प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed