{"_id":"5f68dccf8ebc3eded167cd5f","slug":"mueder-accused-arrestt-rewari-news-rtk574680041","type":"story","status":"publish","title_hn":"लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला को अपशब्द बोलने के विरोध पर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रही महिला को अपशब्द बोलने के विरोध पर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की सनसिटी में एक युवक की सिर में रॉड मार कर हत्या करने के मामले में शहर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने करीब 10 दिन पहले लिव-इन में रह रही महिला को अपशब्द बोले थे, इसके चलते ही आरोपी ने महिला के मित्र को मौत के घाट उतार दिया। गिरफ्तार किया गया आरोपी गांव लाधूवास निवासी परमानंद उर्फ बंटी है। बंटी पर पहले भी राजस्थान में हत्या का मुकदमा दर्ज है।
वारदात से पहले दोनों ने पी थी शराब
पुलिस ने बताया कि नांगलिया रणमोख निवासी प्रवीण सनसिटी में एक महिला के साथ लिव-इन-रिलेशनशिप में किराये पर रहता था। प्रवीण के सामने वाले फ्लैट में ही गांव लाधूवास निवासी परमानंद उर्फ बंटी भी एक युवती के साथ लिव-इन में रह रहा था। बंटी ने अपनी साथ रहने वाली युवती के सामने प्रवीण के साथ लिव-इन में रह रही महिला के बारे में अपशब्दों का प्रयोग किया था। युवती ने अपशब्द बोलने की बात महिला को बता दी थी। प्रवीण तक अपशब्द बोलने की बात पहुंची तो उसने रविवार को बंटी को बात करने के लिए बुलाया था। प्रवीण व बंटी ने साथ बैठ कर शराब पी तथा नशा होने के बाद दोनों कहासुनी हो गई थी। बंटी ने प्रवीण के सिर में रॉड मार कर हत्या कर दी थी तथा मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी परमानंद उर्फ बंटी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर रविवार की शाम को गिरफ्तार कर लिया।
शहर थाना के एएसआई अजय कुमार ने बताया कि सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी बंटी को रविवार की रात को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पहले भी एक हत्या का मामला दर्ज है तथा फिलहाल वह जमानत पर था।