फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MP Rao Indrajit, fulfill your promise, breaking the promise will not be tolerated: Committee

सांसद राव इंद्रजीत, अपना वायदा पूरा करो, वायदा खिलाफी नहीं चलेगी : समिति

Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Aug 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
MP Rao Indrajit, fulfill your promise, breaking the promise will not be tolerated: Committee
अस्पताल को लेकर धरने पर बैठे लोग। संवाद
रेवाड़ी। रामगढ़ भगवानपुर अस्पताल बनाओ संघर्ष कमेटी के आह्वान पर आंदोलन के 64वें दिन एक मानव शृंखला का आयोजन किया गया। यह शृंखला रामगढ़ भगवानपुर से शुरू होकर बुड़ानी गांव तक फैली रही जिसमें महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लेकर अपनी मजबूत भागीदारी दर्ज करवाई।
विज्ञापन

लोग सड़क के किनारे हाथों में हाथ डालकर खड़े थे। मानव शृंखला की अध्यक्षता 100 वर्षीय सोनी देवी ने की जिनकी मौजूदगी ने आंदोलन को नई ऊर्जा और प्रेरणा दी। इस दौरान कहा कि सांसद राव इंद्रजीत, अपना वायदा पूरा करो, वायदा खिलाफी नहीं चलेगी। अस्पताल हमारा हक है, लेकर रहेंगे। आगे कहा कि एनएच 71 भगवानपुर की जमीन सबकी पहुंच में है फिर देरी क्यों।
विज्ञापन

संघर्ष कमेटी ने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन केवल एक मांग नहीं बल्कि जनता के हक की लड़ाई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि भगवानपुर जैसे क्षेत्र में अस्पताल की आवश्यकता लंबे समय से महसूस की जा रही है और अब वे पीछे हटने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल को लेकर आरती राव स्थिति कर चुकीं हैं स्पष्ट
पिछले दिनों रेवाड़ी दौरे पर आईं स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने सिविल अस्पताल के सवाल पर कहा था कि यह अस्पताल लंबे समय से जलभराव की समस्या से जूझ रहा है क्योंकि यह लो-लाइन एरिया में स्थित है। बारिश के दिनों में अस्पताल परिसर और आसपास पानी भर जाता है जिससे मरीजों और ग्रामीणों को भारी परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने कहा अगर पीडब्लयूडी विभाग मंजूरी देता है तो अस्पताल को ऊंचा उठाकर इसी जगह पर पुनर्निर्मित किया जा सकता है। यह स्थान शहर के बीचो-बीच है और यहां लगभग 8.5 एकड़ जमीन उपलब्ध है। इतनी बड़ी और उपयुक्त जगह कहीं और मिलना कठिन है। यदि इससे बेहतर और उपयुक्त स्थान मिलता है तो सरकार उस पर भी गंभीरता से विचार करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed