{"_id":"668c3411da2f628365075094","slug":"motorcycle-collides-with-parked-trolley-youth-dies-rewari-news-c-198-1-rew1001-206538-2024-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खड़े ट्राला से मोटरसाइकिल टकराई, युवक की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खड़े ट्राला से मोटरसाइकिल टकराई, युवक की माैत
Tue, 09 Jul 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 09 Jul 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुंड। गोविंदपुरी के पास सोमवार की सुबह हुए सड़क हादसे में एक बाइकसवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजस्थान के जिला कोटपूतली बहरोड काठूवास निवासी राहुल के रूप में हुई है।
पिता सतीश कुमार ने पुलिस को बताया कि राहुल रेवाड़ी स्थित एक फाइनेंस बैंक में काम करता था। सोमवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे वह गोविंदपुरी के पास पहुंचा। उस दौरान वहां पहले से एक ट्राला खड़ा था। पीछे से आने वाले वाहनों को साइड देते समय उसके बेटे राहुल की बाइक ट्राला से टकरा गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल राहुल को हाईवे पर चल रहे एंबुलेंस के माध्यम से सरकारी अस्पताल में पहुंचाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जैसे ही राहुल के परिजनों को मिली, वह भी अस्पताल में पहुंचे। शव को देखते हुए अस्पताल में चीख पुकार मच गई। पिता सतीश कुमार की शिकायत के आधार पर ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
राजस्थान के जिला कोटपूतली बहरोड निवासी सतीश कुमार ने बताया कि उसकी तीन बेटियां ओर दो बेटे हैं। बड़ा बेटा राहुल राहुल एक फाइनेंस बैंक में रेवाड़ी में काम करता था। उनको जब सूचना मिली कि बेटे का एक्सीडेंट हो गया है तो वह घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर देखा कि ट्राला गलत तरीके से खड़ा था। किसी प्रकार का कोई सिग्नल भी नहीं दिया था, ताकि यह पता चल सके कि यहां पर ट्राला खड़ा हुआ है। चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। जांच अधिकारी कुलदीप का कहना है कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।्