फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother mistakenly made the child sit in another van, did not reach the school, created a stir, recovered after 3 hours

Rewari News: मां ने बच्चे को भूलवश दूसरी वैन में बैठाया, स्कूल नहीं पहुंचा तो मचा हड़कंप, 3 घंटे बाद बरामद

Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 10 Apr 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Mother mistakenly made the child sit in another van, did not reach the school, created a stir, recovered after 3 hours
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। शहर के सेक्टर 4 में करीब 4 साल का मासूम बच्चा रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। बच्चे को उसकी मां ने ही स्कूल वैन में बैठाया था, लेकिन वह स्कूल नहीं पहुंचा। बच्चे के लापता होने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। करीब 3 घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया। हुआ यूं कि बच्चे को उसकी मां ने ही गलती से दूसरे स्कूल की वैन में बैठा दिया।
जानकारी के अनुसार शहर के सेक्टर-4 निवासी ललित का बेटा भावेश शहर के चैतन्या स्कूल में कक्षा एलकेजी में पढ़ता है। सोमवार सुबह ललित की पत्नी भावेश को स्कूल वैन में बैठाने गई थी। उसने बच्चे को गलती से किसी अन्य स्कूल की वैन में बैठा दिया। बच्चा काफी देर तक जब स्कूल नहीं पहुंचा तो स्कूल की तरफ से घर पर फोन किया गया।
विज्ञापन

फोन आते ही परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तुरंत मामले में कार्रवाई करते हुए जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए। इसके बाद पता चला कि बच्चे को उसकी मां ने ही किसी दूसरे स्कूल की वैन में बैठा दिया। 3 घंटे बाद पुलिस ने बच्चे को दूसरे स्कूल से बरामद कर लिया और परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed