फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mother is a precious gift in everyone's life: Goyal

मां हर किसी के जीवन का एक अनमोल तोहफा : गोयल

Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 14 May 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
Mother is a precious gift in everyone's life: Goyal
कार्यक्रम में एसडीएम विकास यादव सम्मानित करते हुए। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। एक कदम मानवता की ओर से राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई मीरपुर व यूथ रेडक्रास मीरपुर के संयुक्त तत्वावधान में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में मातृदिवस सम्मान समारोह 'एक सलाम सिंगल माताओं के नाम' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि एसडीएम विकास यादव ने उन महिला सफाई कर्मचारियों को सम्मानित किया जिन्होनें एकाकी माता के रूप में संघर्ष कर अपने बच्चों को शिक्षित किया। संस्था के अध्यक्ष राकेश भार्गव ने पुष्प गुच्छ देकर मुख्यातिथि व विशिष्ट अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

मुख्यातिथि ने कहा कि इनके बच्चों की शिक्षा में आने वाली किसी भी प्रकार की समस्याओं के लिए हम हर संभव मदद के लिए तैयार हैं। सफाई कर्मचारियों को चल रही अन्य कल्याणकारी योजनाओं का भी उचित रूप से उन्हे लाभ दिलाने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित प्रमुख समाजसेवी एमपी गोयल व एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक कर्ण सिंह ने कहा कि समाज में इस तरह के कार्यक्रम बेहद जरुरी है। मां तो हर किसी के जीवन का एक अनमोल तोहफा है जो हर विकट परिस्थितियों में अपने बच्चे को सफल बनाने के लिए संघर्ष करती है। मां का सम्मान साक्षात भगवान का सम्मान है। मंच संचालन सुशांत यादव ने किया। संस्था की संस्थापक प्रियंका यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पार्षद गिरीश भारद्वाज, तृप्ति भार्गव, कैलाश चंद आदि ने भी अपने विचार सांझा किए। सम्मानित होने वाली माताएं मंजू देवी, पूनम, ज्योति, आशा, सविता, संतोष, पुष्पा देवी शामिल रही। इस अवसर पर अनुज भार्गव, रजनी भार्गव, प्रोमिला भार्गव, रीता भार्गव, दीपाली भार्गव, प्रतिक्षा भार्गव, राहुल, चंदन, संदीप, नवीन, शिक्षक मुकेश, गोविन्द, अंचल, लक्ष्मीनारायण, आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed