फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 9 lakh people have taken the dose of corona in the district

जिले में 9 लाख से अधिक लोगों को लग चुकी कोरोना की डोज

Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
More than 9 lakh people have taken the dose of corona in the district
अस्पताल में वैक्सीन लगवाते लोग। संवाद - फोटो : Rewari
देश में कोरोना की 100 करोड़ डोज लग चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए अब डोर-टू-डोर जाकर वैक्सीन लगाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि लोगों को दूसरी डोज लगाना चुनौती साबित हो रहा है। कोरोना की तीसरी लहर की आशंका के बीच स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज समय पर लगवाने की सलाह दी है। वीरवार को जिले में 1028 लोगों को पहली और 1740 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 55051 लोगों को दूसरी डोज लगवाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में लगाई गई कोरोनारोधी वैक्सीन की डोज
इन्हें लगी डोज पहली प्रतिशत दूसरी डोज प्रतिशत
हेल्थ केयर वर्कर 6680 101.18 6106 92.49
फ्रंट लाइन वर्कर 8036 108.99 7491 101.60
18 से 44 आयुवर्ग 396663 88.13 128962 28.65
45 वर्ष से ऊपर 130772 87.16 72007 48.00
60 वर्ष से ऊपर 102939 102.92 66320 66.31
टोटल टारगेट 700141
कुल पहली डोज- 645090 (92.14 प्रतिशत)
कुल दूसरी डोज- 280886 (40.12 प्रतिशत)
कुल डोज- 925976
पुरुष- 514163
महिला- 411559
देश में 100 करोड़ डोज लग चुकी, जोकि देश के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से मैं अपने सभी साथियों व स्वास्थ्य कर्मियों को इसके लिए बधाई देता हूं। दूसरी डोज लगवाने लिए लोगों को समय पर वैक्सीन लग जाए स्वास्थ्य विभाग इसके लिए तैयारी कर रहा है। इसके लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाया जाएगा। -डा. अशोक कुमार, कोरोना नोडल अधिकारी
विज्ञापन

आज 29 स्थानों पर लगाई जाएगी कोरोनारोधी वैक्सीन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से वैक्सीनेशन कार्यक्रम जारी है। जिले शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से 29 अलग-अलग स्थानों पर कोरोनारोधी टीके लगाए जाऐंगे। जिले में पहली डोज के लिए 23 स्थानों पर ऑनस्पाट वैक्सीन लगाई जाएगी। वहीं दूसरी डोज के लिए 1 स्थान पर ऑनलाइन बुकिंग के तहत व सभी 29 स्थानों पर ऑनस्पाट वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले के नागरिक अस्पताल, एसडीएच कोसली, सीएचसी बावल, गांव जलालपुर, सीएचसी मीरपुर, सीएचसी खोल, गांव करावरा, उष्मापुर, पाल्हावास, जैतपुर, यूपीएचसी राजीव नगर, कुतुबपुर व आकेड़ा, सेक्टर-4 स्थित हुडा डिस्पेंसरी, पीएचसी डहीना, जाटूसाना, फतेहपुरी, धारूहेड़ा, भाड़ावास व संगवाड़ी, एससी भड़ंगी व मोहनपुर, पीएचसी सीहा, शहर के बीएमजी मॉल, एससी टांकड़ी व गांव शाहपुर सहित 29 अलग-अलग स्थानों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed