फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   More than 120 online registrations on the second day for graduation admission

Rewari News: स्नातक में प्रवेश के लिए दूसरे दिन 120 से अधिक ऑनलाइन पंजीकरण

Wed, 21 May 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 21 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
More than 120 online registrations on the second day for graduation admission
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। महाविद्यालयों में स्नातक में प्रवेश के लिए दूसरे दिन 120 से अधिक विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया। विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेजों में हेल्प डेस्क की स्थापना की गई है। पंजीकरण में किसी तरह की परेशानी होने पर विद्यार्थी यहां मदद ले सकते हैं।
स्नातक में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण के दूसरे दिन मंगलवार को पोर्टल कुछ मिनट के लिए ठप हुआ लेकिन फिर सामान्य हो गया। इसके बाद कोई दिक्कत नहीं हुई।
विज्ञापन

पहले दिन सोमवार को जिले में 100 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था जबकि मंगलवार को 120 से अधिक विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया। इस बार हरियाणा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में 6212 और सीबीएसई में 8 हजार विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। विद्यार्थी जिले के 11 सरकारी कॉलेजों में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कॉलेजों की ओर से जारी गाइडलाइन में बताया गया है कि छात्र ऑनलाइन आवेदन करते समय सभी बिंदुओं को सोच समझ कर भरें। यदि आवेदन प्रक्रिया में कुछ समझ नहीं आ रहा हो तो वे राजकीय महाविद्यालयों में स्थापित हेल्प डेस्क पर सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे के बीच जानकारी ले सकते हैं।
जिले के 11 सरकारी, 4 सरकारी सहायता प्राप्त और 3 स्वयं वित्तीय पोषित सहित 18 कॉलेज हैं। इस बार राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत स्नातक प्रथम वर्ष के दाखिले होंगे।
ऐसे में महाविद्यालयों के प्रबंधन को विषय संयोजन, पाठ्यक्रम व्यवस्था और फीस आदि का विवरण देना है। कॉलेजों में दाखिले को लेकर छात्रों में उत्साह है। विद्यार्थियों को सबसे पहले अपना ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। उसके बाद दाखिले के लिए प्रक्रिया शुरू होगी।
पंजीकरण कराने, आवेदन करने से लेकर प्रथम मेरिट सूची जारी होने तक का संपूर्ण विवरण ऑनलाइन होने के कारण विद्यार्थियों को अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना जरूरी है।
-

पंजीकरण में जरूरी हैं ये कागजात



ऑनलाइन पंजीकरण के दौरान विद्यार्थियों को कागजात की फोटो खींचकर अपलोड करने होंगे। इनमें पासपोर्ट साइज फोटो, आवेदक के हस्ताक्षर, 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका, हरियाणा बोर्ड से बाहर के हैं तो माइग्रेशन सर्टिफिकेट, भारत स्काउट्स और गाइड, खेल प्रमाण पत्र, हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र, आरक्षित वर्ग में हैं तो प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, कोई ईयर गैप है तो हलफनामा या प्रमाण आदि शामिल हैं।


--

वर्जन



नए सत्र में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों की मदद के लिए कॉलेज में हेल्प डेस्क लगाई गई है। किसी प्रकार की समस्या आने पर विद्यार्थी यहां जानकारी ले सकते हैंं। अभी आवेदन शुरू हो चुके हैं।-डॉ. विवेक कुमार, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय कोसली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed