फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Monsoon rhythm disrupted; crop growth being affected.

Rewari News: मानसून की लय बिगड़ी, फसलों की बढ़वार हो रही प्रभावित

Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Mon, 27 Jul 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Monsoon rhythm disrupted; crop growth being affected.
बाजरा की फसल की स्थिति। संवाद
रेवाड़ी। जलवायु परिवर्तन और मौसम प्रणालियों के बदलाव से फसलों की बढ़वार प्रभावित हो रही है। प्रदेश में एक जून से 25 जुलाई तक 132.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई जबकि इस अवधि में सामान्य बारिश 175.4 मिलीमीटर होनी चाहिए थी। इसी तरह प्रदेश में सामान्य से 24 फीसदी कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

केवल छह जिलों में सामान्य या सामान्य के आसपास बारिश दर्ज हुई, जबकि 16 जिले सामान्य से नीचे रहे। मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से मानसून टर्फ और मौसम प्रणालियां राजस्थान के ऊपर सक्रिय होने के कारण हरियाणा, एनसीआर और दिल्ली में मानसून कमजोर बना हुआ है।
विज्ञापन

हालांकि कुछ स्थानों पर खंड बारिश जारी है, लेकिन उमस और पसीने छुड़ाने वाली गर्मी से लोग परेशान हैं। वर्तमान में राजस्थान के ऊपर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। वहीं, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के ऊपर बना दूसरा निम्न दबाव क्षेत्र डिप्रेशन में तब्दील हो चुका है और इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने की संभावना सकती है। 27 जुलाई की रात सक्रिय होने वाले पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पंजाब के आसपास चक्रवातीय परिसंचरण बनने की संभावना है। इससे मानसून टर्फ के हरियाणा की ओर खिसकने के आसार हैं।

प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में भारी बारिश के आसार
पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल में बारिश की गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। 28 से 30 जुलाई के दौरान उत्तरी जिलों में भारी से अति भारी बारिश की संभावना है। पानीपत और सोनीपत समेत पूर्वी जिलों में मूसलाधार बारिश हो सकती है। वहीं, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह और पलवल में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी और महेंद्रगढ़ में हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं।


पर्वतीय क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह
डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि पुरवा मानसूनी हवा और पश्चिमी मौसम प्रणाली के मिलन से उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों में बादल फटने, भूस्खलन और अचानक भारी बारिश जैसी घटनाएं हो सकती हैं। ऐसे में लोगों को इस दौरान पर्वतीय क्षेत्रों की यात्रा से बचने की सलाह दी गई है। हरियाणा में अगले कुछ दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहने और तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed