फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Money not withdrawn from ATM, Commission imposed fine

Rewari News: एटीएम से नहीं निकले रुपये, आयोग ने लगाया जुर्माना

Sun, 25 Aug 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 25 Aug 2024 12:58 AM IST
विज्ञापन
Money not withdrawn from ATM, Commission imposed fine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिला सचिवालय में स्थित एक बैंक के एटीएम से रुपये निकालते समय बिजली कट गई जिससे रुपये नहीं निकले जबकि खाताधारक गांव रसगण निवासी अभय सिंह ने खाते से रुपये कट गए। इस मामले में उपभोक्ता आयोग ने बैंक को मुआवजे के रूप में 10 हजार रुपये, कटौती की गई राशि पर ब्याज और अधिवक्ता शुल्क के रूप में 11 हजार रुपये देने का आदेश दिया है।

अभय सिंह (74) ने 13 दिसंबर 2022 को अपने धारूहेड़ा स्थित बैंक के डेबिट कार्ड से जिला सचिवालय के एटीएम बूथ से 5 हजार रुपये निकालने की कोशिश की। पैसे निकालने के दौरान बिजली चली गई, जिससे एटीएम ने पैसे नहीं निकाले लेकिन उनके खाते से राशि कट गई। अभय सिंह ने बैंक के टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्हें 24 से 48 घंटों के भीतर पैसे वापस आने का आश्वासन दिया गया। निर्धारित समय बीत जाने के बाद भी पैसे वापस नहीं आए। इसके बाद अभय सिंह ने 10 दिनों तक इंतजार किया और फिर बैंक की धारूहेड़ा शाखा में जाकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शाखा प्रबंधन ने उनकी शिकायत को मेल द्वारा अग्रेषित किया और उन्हें बताया गया कि जल्द ही पैसे उनके खाते में आ जाएंगे।
विज्ञापन

एक महीने बाद भी पैसे वापस नहीं आए और अभय सिंह को कई बार बैंक के चक्कर लगाने पड़े। परेशान होकर, अभय सिंह ने जिला उपभोक्ता फोरम रेवाड़ी का सहारा लिया। 12 मई 2023 को उन्होंने अधिवक्ता दीपक यादव की सहायता से उपभोक्ता फोरम में याचिका लगाई। 17 मई 2023 को उनके खाते में बैंक ने पैसे लौटा दिए। फिर भी मामला आयोग में जारी रहा और अब फैसला सुनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed