फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mobiles worth crores of rupees looted by taking container driver hostage

कंटेनर चालक को बंधक बनाकर लुटे करोड़ों रुपये के मोबाइल

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Mobiles worth crores of rupees looted by taking container driver hostage
दिल्ली-जयपुर हाईवे (नेशनल हाईवे-48) पर असाही पुल के निकट एक महेंद्रा टीयूवी गाड़ी में सवार बदमाशों ने कंटेनर चालक को बंधक बनाकर करोड़ों रुपये के मोबाइल लूट ले गए। बदमाश चालक को रोहतक के निकट सुनसान जगह पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस ने लूटा गया कंटनेर खाली हालत में एक होटल के निकट से बरामद कर लिया। अभी लूटपाट करने वाले बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बावल स्थित डीबीजी टेक्नोलॉजी कंपनी की सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा ने बताया कि 27 मई की रात को कंपनी से कंटेनर ट्रक में मोबाइल लोड कर भेजे गए थे। चालक कृष्ण कंटेनर ट्रक लेकर बावल से नोएडा के लिए रवाना हुए थे। चालक दिल्ली-जयपुर हाईवे पर असाही पुल के निकट पहुंचा तो महेंद्रा टीयूवी गाड़ी में सवार बदमाशों ने रास्ता रोक लिया। ट्रक रुकते ही गाड़ी से उतरे तीन-चार युवक ट्रक की केबिन में घुस गए और चालक को बंधक बनाकर गाड़ी में डाल लिया। बदमाश मोबाइल से भरे कंटेनर ट्रक को लेकर फरार हो गए। ट्रक में लोड मोबाइल की कीमत करीब 4 करोड़ 21 लाख रुपये बताई जा रही है। कंटेनर ट्रक मालिक ने कंपनी को रात के समय बदमाशों द्वारा मोबाइल लूटकर ले जाने की सूचना दी। बदमाश चालक को रोहतक के पास फेंककर फरार हो गए। ट्रक में जीपीआरएस लगा हुआ था। शनिवार को लूट की सूचना कसौला थाना पुलिस को दी गई। जीपीआरएस की लोकेशन के अनुसार पुलिस मौके पर ट्रक एक होटल के पास खाली खड़ा हुआ मिल गया। सहायक महाप्रबंधक उर्वशी शर्मा की शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ लूट का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed