फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mobile van will check water sample from every panchayat

हर पंचायत से पानी के नमूने की जांच करेगी मोबाइल वैन

Tue, 02 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Mobile van will check water sample from every panchayat
वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विभाग के एसई संजीव दुहन। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग प्रदेश के सभी जिलों में पेयजल जांच एवं शुद्घ पेयजल के सेवन के लिए लोगों को जागरूक करने के लिए एक मोबाइल वैन चला रहा है। जो एक दिन में सात पंचायतों को कवर करके वहां से पेयजल स्रोतों का एक-एक नमूना लेकर मौके पर ही उनकी जांच करेगी।
विज्ञापन

इन पेयजल नमूनों की केमिकल जांच होगी। पूरे अगस्त माह यह अभियान चलेगा। उक्त विभाग के अधिशासी अभियंता संजीव दुहन ने सोमवार को स्थानीय विभागीय परिसर से इस वैन को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने बताया कि मुख्यालय ने पीने के पानी की केमिकल जांच व आमजन को पानी की शुद्धता के प्रति सजग करने के लिए यह वैन गांव-गांव भेजकर पानी के नमूने लेकर उनकी मौके पर ही जांच करने चलाई है।
विज्ञापन

-----------------
पानी में इन तत्वों की होगी जांच
प्रयोगशाला सहायक सन्नी कुमार ने बताया कि पीने के पानी के स्रोत की गांव में जाकर मौके पर ही जांच की जाएगी। इस मोबाइल लैब के माध्यम से पीने के पानी की केमिकल जांच की जाएगी, जिसमें मुख्य रूप से पीएच, एलक्लेनिटी, टीडीएस, हार्डनेस, रेजिड्यूअल क्लोरीन, जिंक, नाइट्राइट फ्लोराइड, टरबिडिटी, माइक्रो बायोलॉजिकल आदि मानकों की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
एक दिन में 7 पंचायतों में जाएगी वैन
वासो के जिला सलाहकार योगेंद्र परमार ने बताया कि ये मोबाइल लैब जिले में 31 अगस्त तक गांवों में मौके पर जाकर पेयजल स्रोतों की जांच करेगी। जल जांच मोबाइल लैब एक दिन में 7 ग्राम पंचायतों को कवर करेगी। एक ग्राम पंचायत से केवल एक पेयजल नमूना लिया जाएगा। इन सभी नमूनों की जांच का परिणाम भारत सरकार और संबंधित विभाग की वेबसाइट पर भी अपडेट किया जाएगा। इस वैन के लिए प्रत्येक दिन का रोडमैप भी बना लिया गया है। यह काम पहल आधार पर उन ग्राम पंचायतों में किया जाएगा, जहां प्री-मानसून केमिकल जांच होना अभी बाकी है। गत वर्ष जुलाई माह में मोबाइल लैब के माध्यम से यह काम हुआ था। मोबाइल लैब के साथ केमिस्ट सन्नी कुमार, साहिल परूथी होंगे वहीं संबंधित उपमंडल अभियंता, कनिष्ठ अभियंता व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की वासो टीम अपने संबंधित ग्राम पंचायत में ग्राम जल सभी आमजन को पीने के पानी के प्रति जागरुक करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed