फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mobile snatched by accusing him of informer

मुखबिरी का आरोप लगाकर छीना मोबाइल

Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mobile snatched by accusing him of informer
बावल रोड निवासी चांदपुर की ढाणी निवासी एक युवक ने मोहल्ला शक्ति नगर निवासी एक व्यक्ति पर थप्पड़ मारने व मोबाइल छीनने का आरोप लगाते हुए माडल टाउन थाना में शिकायत दी है। आरोपी पर घर आकर धमकी देने का भी आरोप है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में चांदपुर की ढाणी निवासी प्रवीन ने कहा है कि शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे वह अपनी मोटरसाइकिल पर गढ़ी बोलनी रोड पर जिमखाना क्लब के निकट खड़े हुए थे। इसी दौरान शक्ति नगर निवासी सुंदर गली की तरफ से आया। सुंदर ने उसकी मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए थप्पड़ मारा। आरोपी ने हाथ से मोबाइल छीन लिया और दोबारा मुखबिरी करने पर जान से मारने की धमकी दी। शिकायत में कहा गया है कि सुंदर नशा बेचने का काम करता है। बाद में आरोपी उसके घर पहुंचा और उसके माता-पिता को भी धमकी दी। माडल टाउन थाना पुलिस ने प्रवीन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed