{"_id":"6509ed0df40ae029cc0ceba4","slug":"mobile-shopkeeper-trapped-to-death-rewari-news-c-198-1-rew1001-4703-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मोबाइल दुकानदार ने फंदा लगा दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मोबाइल दुकानदार ने फंदा लगा दी जान
Wed, 20 Sep 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Wed, 20 Sep 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में मोबाइल की दुकान चलाने वाले एक व्यापारी ने मंगलवार दोपहर अपने घर के ऊपर बने कमरे में चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। वह सुबह अपनी दुकान पर भी गया था। सूचना के बाद मौके पर पहुंची गोकल गेट चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।
शहर के मोहल्ला नई बस्ती निवासी करीब 30 वर्षीय कपिल ठुकराल ने मॉडल टाउन में मोबाइल की दुकान की हुई थी। सुबह वह रोजाना की तरह घर से दुकान पर गया था। परिजनों के मुताबिक, दोपहर करीब 12 बजे वह दुकान से घर आया और सीधे ऊपर बने कमरे में चला गया। उस समय उसकी बेटियां स्कूल गई हुईं थीं। काफी देर तक जब वह नहीं आया तो परिवार के लोग ऊपर कमरे पर पहुंचे तो वह चुन्नी से लगाए फंदे पर लटका हुआ था। परिजनों ने उसे आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद गोकल गेट चौकी पुलिस पहले कपिल के घर पहुंची और जांच के बाद सीधे ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर उसके शव को कब्जे में लिया। मृतक की 3 बेटियां हैं। कपिल के खुदकुशी करने के पीछे क्या कारण रहे, इसका अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।