फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA,protest, rewari,shopkeeper, market

ईओ का पुतला फूंक विधायक के खिलाफ लगाए नारे

Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 15 Oct 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
MLA,protest, rewari,shopkeeper, market
रोष जताया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत सड़कों से हटाये रेहड़ियों के संचालक शुक्रवार को विरोध पर उतर आए। हाथ में काले झंडे लेकर रेहड़ी संचालकों ने ईओ का पुतला फूंककर रेवाड़ी विधायक के विरोध में नगर परिषद में धरना दिया। दोपहर बाद नायब तहसीलदार धरनास्थल पर पहुंचे और रेहड़ी संचालकों की समस्या सुनकर मामले में जल्द ही उचित कार्रवाई कर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


शिवदयाल सैनी के नेतृत्व में रेहड़ी संचालकों ने सबसे पहले शुक्रवार सुबह अग्रसेन चौक पर विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास और नगर परिषद के ईओ मनोज यादव के विरोध में नारे लगाए। काली पट्टी बांधे प्रदर्शनकारी रेहड़ी संचालकों के हाथ में काले झंडे थे। अग्रसेन चौक के पास नाराज रेहड़ी संचालकों का कहना था कि अतिक्रमण हटाने की आड़ में प्रशासन उनको जबरन परेशान कर रहा है। प्रशासन ने सालों से शहर में सब्जी और फल बेच रहे सब्जी और फल विक्रेताओं के लिए कोई जगह निश्चित नहीं की है।
विज्ञापन


नहीं मिले ईओ तो नप में दिया धरना
पुतला फूंकने के बाद रेहड़ी संचालक नगर परिषद पहुंचे। कार्यकारी अधिकारी मनोज यादव के न मिलने पर नप परिसर में बने पार्क में ही जमा हो गए। कुछ देर बाद नप एमई और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन रेहड़ी संचालक नहीं हटे। इसके बाद नायब तहसीलदार रेहड़ी संचालकों से बात करने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभियान के समर्थन में, लेकिन सही जगह दें
शिवदयाल सैनी ने नायब तहसीलदार से कहा कि सभी रेहड़ी संचालक अतिक्रमण हटाने के समर्थन में हैं, लेकिन सालों से सब्जी-फल बेचने वालों का रोजगार समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रशासन रेहड़ी संचालकों को ऐसी जगह दे जहां आसानी से माल बिक जाए। इस पर नायब तहसीलदार ने मामले की जानकारी और रेहड़ी संचालकों की मांग उपायुक्त और ईओ से करने की बात कही।
-----------
रेहड़ी संचालकों को ठेले लगाने के कुछ ऑप्शन दिए हैं। शहर की सड़कों पर कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं हैं।  - मनोज यादव, ईओ, नगर परिषद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed