{"_id":"6592fbbf2f427373bf0ccfc9","slug":"mla-laid-the-foundation-stone-of-development-works-rewari-news-c-198-1-rew1001-8131-2024-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: विधायक ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: विधायक ने विकास कार्यों का किया शिलान्यास
Mon, 01 Jan 2024 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 01 Jan 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को क्षेत्र के गांव परखोतमपुर में 19.90 लाख की लागत से यशपाल के मकान से श्रीराम बोहरा की ढाणी तक के रास्ते का शिलान्यास किया।
इसी प्रकार 19 लाख की लागत से माधो की ढाणी के रास्ते व हरियाणा ग्रामीण विकास योजना के तहत गांव खुशपुरा से मोतला कलां तक के रास्ते का उद्घाटन कर ग्रामीणों को नववर्ष का तोहफा दिया। इस दौरान कार्यक्रमों में पहुंचने पर कोसली विधायक का फूलमालाओं तथा पगड़ी पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। विधायक ने कहा कि वर्ष 2024 पूरे देश के लिए ऐतिहासिक बनने जा रहा है। अयोध्या में श्रीराम लला विराजमान हो रहे हैं तथा देश का वर्षों पुराना सपना पूरा हो रहा है। इस अवसर को सभी देशवासियों को भव्य जश्न के साथ मनाना है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर सभी देशवासी अपने-अपने घरों तथा मंदिरों में दीपक जलाकर जमकर दिवाली मनाएं।
कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में सरकार प्रत्येक पात्र को उसके हक दिलाने में जुटी हुई है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से सभी ग्रामीणों को उनके घर-द्वार पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। भाजपा सरकार में देश व प्रदेश खुशहाल है। सभी वर्गों में सरकार का लगातार विश्वास बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि 2024 में केंद्र व प्रदेश में भाजपा प्रचंड बहुमत से पुन: सरकार बनाएगी। इस मौके पर काफी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।