फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA laid the foundation stone for development works in the grain market.

Rewari News: अनाज मंडी में विकास कार्यों का विधायक ने किया शिलान्यास

Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
MLA laid the foundation stone for development works in the grain market.
अनाज मंडी में विकास कार्य का शिलान्यास करते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : डीपीआरओ - फोटो : सांकेतिक
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने सोमवार को अनाज मंडी में होने वाले विकास कार्यों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक ने अनाज मंडी परिसर में 2.10 करोड़ रुपये से बनने वाली चहारदीवारी, 4.39 करोड़ की लागत से मार्केट कमेटी के कार्यालय भवन के नवीनीकरण कार्य, 30.42 लाख रुपये से किसान भवन के नवीनीकरण कार्य और 1.27 करोड़ रुपये की लागत से स्टाफ क्वार्टर के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
विधायक ने कहा कि इन विकास कार्यों के पूरा होने पर मार्केट कमेटी के सदस्यों, व्यापारियों और किसानों को काफी राहत मिलेगी।विधायक ने कहा कि रेवाड़ी में हर क्षेत्र में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विकास कार्यों में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। तेजी से विकास का पहिया घूम रहा है। इसके साथ-साथ रेवाड़ी को स्वच्छता व सुंदरीकण शहरों में भी शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आमजन से शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने में अपना योगदान देने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर मार्केट कमेटी वाइस चेयरमैन दीपक मंगला, प्रधान राधेश्याम मित्तल, राजेंद्र सिंगल, सत्यप्रकाश डीएमई, नरेंद्र सेक्रेटरी, शुभम अग्रवाल सहित गणमान्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed