फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   MLA advised to sell vacant shop space in Brass Market in auction.

Rewari News: ब्रास मार्केट में दुकानों की खाली जगह को ऑक्शन में बेचने की दी विधायक ने सलाह

Mon, 17 Feb 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
MLA advised to sell vacant shop space in Brass Market in auction.
विधायक लक्ष्मण यादव का स्वागत करते हुए । स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। सफाई अभियान के तहत विधायक लक्ष्मण यादव की तरफ से ब्रास मार्केट में साफ सफाई की गई। इस दौरान चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार भी उपस्थित रहे। विधायक ने ब्रास मार्केट में मौके पर ही चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर को निर्देश दिया कि मार्ग एवं नालों की सफाई तुरंत करवाई जाए। साथ ही निर्देश दिए कि जिन लोगों ने सरकारी जमीन पर कब्जा किया हुआ है उनका चालान काटा जाए और जगह को खाली कराया जाए।
विज्ञापन

मौके पर जलभराव को देखकर हुडा के ईओ को फोन पर निर्देश दिया कि वाटर सप्लाई की लाइन तीन जगह से टूटी हुई है, जिसको तुरंत ठीक करवाया जाए। साथ ही सलाह दी कि ब्रास मार्केट में दुकानों की जो जगह खाली पड़ी हुई है उसको ऑक्शन द्वारा बेचा जाए।
विज्ञापन

नगर परिषद के ईओ को भी फोन करके निर्देश दिए कि मार्केट की पार्किंग वाली जगह पर प्राइवेट बसें हटवाई जाए और उनका चालान काटा जाए। साथ में यह भी निर्देश दिए कि मार्केट में जल्द से जल्द सीसी रोड डलवाया जाए। सफाई अभियान के दौरान नीरज गुप्ता प्रधान, मोहित बंसल, डॉ. कंवर सिंह, डॉ. राजेश गोयल, अभय सिंह यादव, धर्मेंद्र छाबड़ा, सुमित शर्मा, निखिल अरोड़ा, मुकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed