फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mixed effect of strike, operation of private and kilometer buses

हड़ताल का रहा मिला जुला असर, निजी व किलोमीटर की बसों का हुआ संचालन

Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Mixed effect of strike, operation of private and kilometer buses
हड़ताल का रहा मिला जुला असर
विज्ञापन

निजी व किलोमीटर की बसों का हुआ संचालन
- रोडवेज विभाग के करीब 600 कर्मचारियों ने हड़ताल में हिस्सा लिया।
- इसके अलावा विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने भी अपने कार्यालय में मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। हरियाणा रोडवेज साझा मोर्चा की ओर से हड़ताल के कारण बसों के पहिये थमे रहे। वहीं निजी बसों व किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन जारी रहा। इसके कारण राष्ट्रव्यापी हड़ताल का असर मिला जुला रहा। कुछ रूटों पर बसों का संचालन न होने के कारण यात्रियों को परेशानी भी हुई। सीधी बस न होने के कारण लोग बस बदलकर अपने गंतव्य की ओर पहुंचे। कर्मचारियों ने बताया कि मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहेगी। काफी समय से लंबित मांगों को सरकार पूरा नही कर रही है इसलिए कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। रोडवेज के महाप्रबंधक रवीश हुड्डा ने बताया, उनके यहां 147 बसे हैं जिनसे रोजाना करीब 17 लाख रुपये की आमदनी होती है। ऐसे में दो दिन हड़ताल रहा तो विभाग को करीब 34 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ेगा। रोडवेज विभाग के करीब 600 कर्मचारी हड़ताल पर रहे।
विभिन्न विभागों के कर्मचारी ले रहे हड़ताल में हिस्सा
राष्ट्रव्यापी हड़ताल में विभिन्न विभागों के कर्मचारी हिस्सा ले रहे है। इनमें से जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी, नगर परिषद सहित सर्व कर्मचारी संघ से जुड़े यूनियन के सदस्य दो दिनों के लिए हड़तार पर रहेंगे। रोडवेज कर्मचारी जहां खाली पदों में भर्ती, नई बसों को रोडवेज शामिल करने आदि मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे है वहीं नगर परिषद, जनस्वास्थ्य विभाग, पीडब्ल्यूडी सहित विभिन्न विभागों के करीब ढाई हजार कर्मचारी हड़ताल में हिस्सा ले रहे है।
विज्ञापन

यात्रियों की परेशानी उन्हीं की जुबानी
रोहतक से रेवाड़ी ट्रेन में आया था। अब मुझे जयपुर की ओर जाना है। काफी समय से बस स्टैंड पर खड़ा हूं, लेकिन बस नही आई है। हड़ताल के बारे में हमें कोई जानकारी नही थी। फिलहाल बस स्टैंड पर निजी बस दिख रही है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानी तो होती ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश, यात्री
-----------------
हड़ताल के बारे में कोई जानकारी नही थी। जयपुर की ओर जाने के लिए कोई बस नही दिख रही है। निजी बस लंबे रूट पर नही चलने के कारण भी यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मुझे काफी समय हो गया है बस का इंतजार करते हुए।
प्रदीप, यात्री
------------------
कोटकासिम के लिए कोई बस नही दिख रही है। बस स्टैंड पर निजी बसों के अलावा कोई ओर बस नही दिख रही है। हड़ताल की जानकारी पहले होती तो व्यवस्था कुछ बनाई जा सकती थी। ऐसे में यात्रियों के पास ट्रेन के अलावा कोई विकल्प नही है।
किशन, यात्री
------------------
मै विद्यार्थी हूं। खैरथल से रेवाड़ी ट्रेन से आया हूं। हालांकि सोशन मीडिया पर हड़ताल की जानकारी मिल तो गई थी लेकिन इस तरह के हालात हो जाऐंगे कि बस ही नही मिलेगी तो कोई पहले से ही कोई ओर व्यवस्था बनाई जा सकती थी। मुझे कोटकासिम के लिए बस का काफी समय से इंतजार करना पड़ रहा है।
राकेश, यात्री
वजर्न
कर्मचारियों से अनुरोध किया जा रहा है कि वे वापस काम पर आ जाएं। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए किलोमीटर स्कीम की बसों का संचालन सोमवार को किया गया। इसके अलावा लंबी दूरी की बसें भी चलाई गई जिनमें से चंडीगढ़ के लिए 4 व जयपुर के लिए करीब 7 बसों का संचालन किया गया। दूसरे दिन भी यात्रियों को सुविधा देने के प्रयास रहेंगे।

रवीश हुड्डा, रोडवेज महाप्रबंधक, रेवाड़ी
----------------------------
बॉक्स
पहले दिन कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
2 दिन की राष्ट्रव्यापी के पहले दिन संयुक्त रुप से सांझा मोर्चा की सभी यूनियन ने जोरदार प्रदर्शन किया। हड़ताल के दौरान यूनियनों के प्रधानों ने बताया कि विभिन्न मुद्दों को लेकर कर्मचारियों हड़ताल पर है। इनमें से पुरानी पेंशन बहाल करवाना, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, निजीकरण पर रोक लगाना, रोडवेज के बेड़े में 10000 बसें शामिल करें, जिसमें यूनियन सांझा मोर्चा के कर्मचारियों ने रोडवेज का पूर्ण रूप से चक्का जाम किया हुआ है व इनके सहयोग में मिनिस्टर स्टाफ के सभी लिपिक साथियों ने दी कलम से काम नहीं किया। सोमवार को पहिया व कलम दोनों बंद रहे। इसके साथ-साथ वर्कशाप के साथियों ने हड़ताल में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। और रोडवेज के हड़ताल को सफल बनाया। रोडवेज की कार्यशाला में धरना शांतिपूर्ण रूप से दिया गया। मंगलवार को भी हड़ताल पर चलती रहेगी कोई भी कर्मचारी हड़ताल में पीछे नहीं हटेगा। निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, खाली पदों पर भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पेंडिंग बोनस, तकनीकी वेतनमान देने बारे, परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करने, 1992 से 2003 के बीच लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व कम की अवकाश को बहाल करने की मांगों पर सरकार को चेताते हुए कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ हरियाणा रोडवेज का सांझा मोर्चा बडे आंदोलन की घोषणा होगी। इस मौके पर विभिन्न यूनियनों के प्रधान जिसमें प्रधान रवि कुमार, प्रधान शवि कुमार, प्रधान बीरसिंह सिंह यादव, प्रधान राजपाल, प्रधान यशपाल, प्रधान प्रवीण यादव, प्रधान जितेंद्र, प्रधान पवन कुमार, प्रधान अभिलाष, प्रमोद कुमार, प्रधान सुरेंद्र, प्रधान धर्मेंद्र ने की। इस स्ट्राइक में रोडवेज के तमाम कर्मचारी हड़ताल में मौजूद रहे।
फोटो- 3 से 10
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed