फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mission Buniyad: 230 students passed the level-3 exam

मिशन बुनियाद : लेवल-3 की परीक्षा में 230 विद्यार्थी पास

Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 08 May 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mission Buniyad: 230 students passed the level-3 exam
फोटो : 22बुनियाद केंद्र में पढ़ाई करते विद्यार्थी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। मिशन बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा में जिले के 230 विद्यार्थियों ने सफलता प्राप्त की है। इस परीक्षा में 262 विद्यार्थी शामिल हुए थे। अब चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 12 मई को करवाई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र अलॉट किए जाएंगे।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुनियाद कार्यक्रम के तहत कक्षाएं आरंभ करने के निर्देश हैं। मिशन बुनियाद के बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा 27 अप्रैल को आयोजित हुई थी। इसमें उत्तीर्ण जिले के 230 विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 12 मई को होगी। विकल्प संस्थान की ओर से बुनियाद कार्यक्रम के अंतर्गत 9वीं कक्षा से ही विद्यार्थियों को जेईई व नीट की तैयारी कराई जाती है। इसके लिए 9वीं व 10वीं कक्षा में ही उन्हें नीट व जेईई की बेसिक कोचिंग दी जाती है। इस परीक्षा का उद्देश्य विद्यार्थियों की बौद्धिक क्षमता और शैक्षणिक समझ का आकलन करना है।
विज्ञापन

विद्यार्थियों को बुनियाद केंद्रों पर ऑनलाइन माध्यम से कोचिंग दी जाती है। ऑनलाइन कोचिंग के लिए विभाग की ओर से विद्यार्थियों को टैबलेट भी दिए जाते हैं। इस माध्यम से विद्यार्थी कोचिंग लेते हैं। ऑफलाइन कोचिंग के लिए केंद्रों में विभाग द्वारा ही टीवी सेट की व्यवस्था की जाती है। इसके अलावा ड्रेस और किताबें भी विभाग की ओर से दी जाती हैं। इसके साथ ही बुनियाद कार्यक्रम में बच्चों को निशुल्क वर्दी, पाठ्य पुस्तकें, टैबलेट के साथ ही बुनियाद सेंटर तक आने जाने के लिए भत्ता भी दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुनियाद केंद्रों में दाखिले के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय छोड़ने का प्रमाणपत्र, परिवार पहचान पत्र, विद्यार्थी व अभिभावक का आधार कार्ड, आठवीं कक्षा की अंकतालिका, बुनियाद लेवल-3 का परिणाम-पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो देनी होगी।
-----------------
खंड-- चयनित परीक्षार्थी :
बावल--52
जाटूसाना--41
खोल--32
नाहड़--21
रेवाड़ी--84


जिले में यहां हैं मिशन बुनियाद केंद्र
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रेवाड़ी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मसानी, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोसली, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बावल।


------


वर्जन :

बुनियाद लेवल-3 की परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। जिले के 230 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। चयनित विद्यार्थियों की काउंसलिंग 12 मई को कराई जाएगी। इसके बाद उन्हें बुनियाद केंद्र अलॉट किए जाएंगे।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, शिक्षा विभाग रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed