फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Missing youth's body found near canal

लापता युवक का शव नहर के पास मिला

Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Missing youth's body found near canal
रेवाड़ी। कई दिनों से लापता युवक का शव शनिवार को दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के निकट मिला है। युवक की मोटरसाइकिल भी वहीं खड़ी मिली है। शव सड़ी गली हालत में पहुंच चुका था। शहर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की पहचान काजीवाड़ा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। अभी युवक की मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार को सूचना मिली कि दिल्ली रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू नहर के निकट शव पड़ा हुआ है। शव के निकट ही एक मोटरसाइकिल भी खड़ी हुई थी। पुलिस ने मोटरसाइकिल के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर जांच शुरू की तो मृतक की शिनाख्त शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। सूचना के बाद परिजन भी मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सुनील 19 जुलाई को मोटरसाइकिल पर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया था। बताया जा रहा है कि युवक कर्ज से परेशान था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed