फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Missing person's body found in JLN canal

जेएलएन नहर में मिला लापता हुए व्यक्ति का शव

Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Missing person's body found in JLN canal
शहर के दिल्ली रोड स्थित जेएलएन नहर में एक शव मिला। व्यक्ति एक दिन पहले ही घर से लापता हुआ था। उसके कपड़े, बाइक और मोबाइल फोन डेढ़ किलोमीटर दूर रामगढ़ रोड स्थित नहर के पास मिले। पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

रेवाड़ी जिले के गांव ततारपुर इस्तमुरार का रहने वाला विपिन (47) गांव में ही आटा चक्की चलाता था। शुक्रवार को वह घर से अचानक लापता हो गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को लापता होने की शिकायत दी गई।
विज्ञापन

शनिवार सुबह विपिन की बाइक, मोबाइल फोन व कपड़े रामगढ़ रोड पर तुर्कियावास के पास नहर के बाहर मिले। मौके पर पहुंची शहर थाना पुलिस ने जब नहर में गोताखोर उतारे तो दिल्ली रोड स्थित पंप हाउस के पास उसका शव बरामद हुआ। हालांकि विपिन की मौत की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौत की वजह पता नहीं चल पाई है, शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। सामान्य कार्रवाई की गई है।
- संजय कुमार, थाना प्रभारी, सिटी थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed