{"_id":"620558f05284a9091e734dd0","slug":"missing-minor-found-for-one-and-a-half-year-accused-youth-and-father-arrested-rewari-news-rtk6380520161","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ साल से लापता नाबालिग बरामद, आरोपी युवक व पिता गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ साल से लापता नाबालिग बरामद, आरोपी युवक व पिता गिरफ्तार
विज्ञापन
रेवाड़ी। डेढ़ साल पहले लापता नाबालिग पुलिस को मिल गई है। साथ ही मामले में आरोपी युवक और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। केस में पहले भी एक गिरफ्तारी हो चुकी है। एसपी राजेश कुमार के निर्देश पर नाबालिग को वन स्टाप सेंटर भिजवा दिया गया है।
खोल थाना क्षेत्र के एक गांव से 10 अक्तूबर को एक नाबालिग अचानक गायब हो गई थी। उसके परिजनों ने 11 अक्तूबर को पुलिस को इस संबंध में शिकायत देकर इस घटना के लिए जेसीबी चालक राहुल पर नाबालिग के अपहरण का आरोप लगाया था। इस घटना के बाद नाबालिग के परिजनों को पता चला कि नामजद युवक अपना नाम बदलकर उनके यहां रह रहा था, जो दूसरे संप्रदाय का है। पुलिस ने इस मामले में नामजद युवक और नाबालिग को पकड़ने के लिए विशेष जांच टीम व सीआईए रेवाड़ी की टीम को लगाया। इन टीमों ने नामजद आरोपी युवक को गुजरात के सूरत से पकड़ लिया। आरोपी से पूछताछ के बाद यह बात सामने आई कि आरोपी का असली नाम मोहम्मद रिजवान, जो जिला नूंह के फिरोजपुर झिरका थाना क्षेत्र के गांव पपड़वास का रहने वाला है।
नानी के पास फोन किया तो पहुंची पुलिस
नाबालिग ने बुधवार को अपनी नानी के पास फोन कर बात की थी। फोन की लोकेशन के अनुसार दबिश देकर पुलिस को नाबालिग बावल के गांव प्राणपुरा-पावटी के पास खेतों में मिल गई। पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म व अपहरण के आरोप में उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी युवक और इसके पिता को भी गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपियों ने बताया कि दस अक्तूबर 2020 को परिवार के लोगों ने किसी बात को लेकर नाबालिग की पिटाई कर दी थी। इससे नाराज होकर वह घर से चली गई थी। वह बास दूदा में उनके परिवार के साथ रहने लगी थी। युवक के माता-पिता ने तीन दिन तक नाबालिग को छिपाकर रखा था। बुधवार को नाबालिग ने युवक के मोबाइल से अपनी नानी के पास फोन किया था। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां रिमांड के लिए अर्जी दिया। इस पर कोर्ट ने आरोपी को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। साथ ही उसके पिता को न्यायिक हिरासत में भेजा है।