फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   missing girl firojpur panjab facebook

संदिग्ध परिस्थितियों में लापता किशोरी को फिरोजपुर से किया बरामद

Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
missing girl firojpur panjab facebook
औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा स्थित आशा किरण से रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता करीब 17 वर्षीय किशोरी को पुलिस ने पंजाब के फिरोजपुर से बरामद कर लिया। सीडब्लूसी के सदस्यों की काउंसिलिंग के बाद किशोरी को आशा किरण भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार रविवार की शाम को किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी ट्रेन में सवार होकर पंजाब के फिरोजपुर पहुंच गई तथा इधर-उधर भटकने लगी। आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध परिस्थिति में घूमते हुए किशोरी को फिरोजपुर की सीडब्ल्यूसी को सौंपते दिया। पूछताछ के बाद सीडब्ल्यूसी के सदस्यों ने धारूहेड़ा पुलिस से संपर्क किया। सूचना के बाद मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार वहां पहुंच गए तथा किशोरी को रेवाड़ी लाया गया। यहां सीडब्ल्यूसी के सदस्यों द्वारा काउंसिलिंग कराई गई। बताया जा रहा है कि किशोरी की फेसबुक के माध्यम से पंजाब निवासी एक शातिर युवक ने किशोरी को अपने जाल में फंसा लिया तथा उसे पंजाब आने के कहा गया। उसके बाद मौके मिलते ही किशोरी दिवार फांद कर फरार हो गई। पुलिस आरोपी का भी सुराग लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

किशोरी के फिरोजपुर में होने की सूचना मिलते ही पुलिस ने वहां पहुंच कर उसे बरामद कर रेवाड़ी लाया गया, यहां काउंसिलिंग के बाद आशा किरण भेज दिया गया है।
-सब इंस्पेक्टर नरेश कुमार, जांच अधिकारी थाना धारूहेड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed