फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Miscreants attacked money transfer shopkeeper in Rewari, looted cash worth lakh at gunpoint

Rewari: बदमाशों ने मनी ट्रांसफर के दुकानदार पर किया हमला, पिस्तौल के दम पर एक लाख की नकदी लूटी

Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 19 Apr 2024 12:37 PM IST
सार

पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल के अलावा मनी ट्रांसफर की दुकान भी चला रखी है। रोजाना की तरह वह रात को अपनी दुकान पर बैठा था। रात करीब सवा नौ बजे बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे।

विज्ञापन
Miscreants attacked money transfer shopkeeper in Rewari, looted cash worth lakh at gunpoint
घटना का सीसीटीवी - फोटो : संवाद

विस्तार

रेवाड़ी के बावल में मोहल्ला चतुर्देवी में स्थित एक मनी ट्रांसफर की दुकान में वीरवार की रात लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। दुकानदार ने जैसे ही बदमाशों का विरोध किया तो कनपटी पर पिस्तौल रख दी। इस दौरान पिस्तौल की बट से सिर पर कई वार किए गए, जिससे दुकानदार घायल हो गया। बदमाश मौके से बैग से करीब एक लाख रुपये की नकदी ले लेकर फरार हो गए। घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बावल थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बावल शहर के वार्ड नंबर 5 के मोहल्ला चतुर्देवी निवासी दशरथ कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने मोबाइल के अलावा मनी ट्रांसफर की दुकान भी चला रखी है। रोजाना की तरह वह रात को अपनी दुकान पर बैठा था। रात करीब सवा नौ बजे बाइक पर सवार होकर तीन बदमाश पहुंचे। हेलमेट पहने एक बदमाश बाहर खड़ा रहा और दो बदमाश अंदर चले गए। दोनों बदमाशों ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। अंदर आते ही एक बदमाश ने उसकी कनपटी पर पिस्तौल रख दी। बदमाशों ने सीधे गर्दन पर वार किया। इसी बीच तीसरा बदमाश भी वहां पहुंच गया। 
विज्ञापन


बदमाशों ने बैग से करीब एक लाख रुपये की रकम निकाल ली। पीड़ित के मुताबिक उसका फोन छीनने के लिए उसके सिर पर तमंचे की बट से कई वार किए। इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर रेवाड़ी रोड की ओर भाग गए। दशरथ ने काफी शोर भी मचाया, लेकिन जब तक लोग उसकी दुकान पर पहुंचते बदमाश मौके से भाग चुके थे। बावल थाना प्रभारी लाजपत ने बताया कि पीड़ित दशरथ की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed