{"_id":"6634036800d8d268ff0138c6","slug":"minor-taken-into-custody-for-providing-weapons-rewari-news-c-198-1-rew1001-203966-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: हथियार उपलब्ध कराने में नाबालिक को अभिरक्षा में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: हथियार उपलब्ध कराने में नाबालिक को अभिरक्षा में लिया
Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 03 May 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा इंचार्ज निरीक्षक योगेश हुड्डा की टीम ने अवैध हथियार उपलब्ध कराने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है।
पुलिस ने बताया कि 11 मार्च को सूचना मिली कि पवन उर्फ पोलू निवासी वार्ड नं. 4 धारूहेड़ा के पास अवैध हथियार है। वह टाऊन पार्क धारूहेड़ा के पास किसी के इंतजार में खड़ा है। स्थान से आरोपी को काबू करके नाम पता पूछा। उसने अपना नाम पवन उर्फ पोलू बताया। तलाशी लेने पर एक अवैध देसी कट्टा मिला था। पुलिस ने मामला दर्ज करके पवन को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ में पवन ने बताया कि अवैध देशी कट्टा धारूहेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़के से लेकर आया था। इस मामले में अपराध शाखा-2 धारूहेड़ा पुलिस ने बुधवार को नाबालिग को अभिरक्षा में ले लिया है। संवाद