फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minor kidnapped and raped

Rewari News: नाबालिग का अपहरण कर किया दुष्कर्म

Sun, 25 Dec 2022 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 25 Dec 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Minor kidnapped and raped
कोसली। जाटूसाना थाना क्षेत्र के गांव एक युवक ने यहीं की निवासी नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म किया। साथ ही परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि करीब 12 वर्षीय उसकी बेटी घर में अकेली थी। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक उसके घर आया तथा उसकी बेटी को जबरदस्ती अपनेे घर उठा ले गया। आरोपी ने अपने घर ले जाकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर छोड़ दिया। घटना वक्त पीड़िता के परिजन किसी कार्य से अपनी रिश्तेदारी में गए थे। परिजनों के घर लौटने पर पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed