{"_id":"65d23483a4cecbf44a0252e0","slug":"minor-in-custody-in-case-of-aerial-firing-outside-the-house-rewari-news-c-198-1-rew1001-200960-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान के बाहर हवाई फायरिंग के मामले में नाबालिग अभिरक्षा में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान के बाहर हवाई फायरिंग के मामले में नाबालिग अभिरक्षा में
Sun, 18 Feb 2024 10:16 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sun, 18 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। थाना रामपुरा पुलिस ने मोहल्ला कतूबपुर में एक मकान के बाहर हवाई फायरिंग करने के मामले में एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कट्टा, एक कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। मोहल्ला कतूबपुर निवासी गुलशन ने शिकायत में कहा था कि 13 फरवरी को उसके मोहल्ले का ही एक लड़का गांव कालूवास निवासी अजय फौजी के साथ उसके मकान पर आया और मकान का दरवाजा खटखटाते हुए उसे बाहर आने के लिए कहा। उसने जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान अचानक गोली चलने की आवाज आई तो उसने दरवाजा खोल कर देखा तो दोनों वहां से भाग गए। मामले में रामपुरा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार को वारदात में शामिल एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से कट्टा, कारतूस और खाली खोल बरामद किया है। पुलिस ने नाबालिग को फरीदाबाद बाल सुधार गृह में भेज दिया है।