फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister Rao Narbir raised questions regarding the SYL and regional issues.

Rewari News: मंत्री राव नरबीर ने एसवाईएल और क्षेत्रीय मुद्दों पर उठाए सवाल

Tue, 14 Apr 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Minister Rao Narbir raised questions regarding the SYL and regional issues.
लोगों को संबोधित करते मंत्री राव नरबीर सिंह। संवाद
रेवाड़ी। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने मंगलवार को आजाद चौक स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था में आयोजित संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की 135वीं जयंती समारोह में लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने एसवाईएल और क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाल उठाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 1987 से दो प्रमुख बातें सुनने को मिल रही हैं। पहली कि दक्षिणी हरियाणा में एसवाईएल का पानी लाया जाएगा और दूसरी अहीरवाल से मुख्यमंत्री बनेगा। आज तक न तो एसवाईएल का पानी आया और न ही क्षेत्र से कोई मुख्यमंत्री बना। बड़े-बड़े कोशिश करके चले गए और कुछ जाने को तैयार हैं लेकिन सीएम नहीं बना।
विज्ञापन

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ भी कहता रहे लेकिन चुनी हुई सरकार के लिए फैसले सही होते हैं।
यहां से शुरू हुई है नोकझोंक


22 मार्च को गुरुग्राम के बादशाहपुर की विकास रैली में राव नरबीर ने सीएम नायब सिंह सैनी को निमंत्रण देते हुए कहा था कि वे अगला चुनाव दक्षिणी हरियाणा से लड़ें। नरबीर ने चुटकी लेते हुए यह भी कहा था कि यहां के कुछ नेता सीएम बनने का सपना लेकर चले गए और कुछ अभी भी देख रहे हैं। वहीं, नरबीर के बयान पर पलटवार करते हुए राव इंद्रजीत की बेटी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने रेवाड़ी में कहा था कि कोई भी विधायक या स्वास्थ्य मंत्री मुख्यमंत्री बन सकता है। इसके बाद महेंद्रगढ़ में उन्होंने कहा था कि जब भी मैं यहां आती हूं तो कुछ लोगों को पेट दर्द होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article