फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister laid foundation stone of Veterinary Dispensary in Bawana Gurjar village

मंत्री ने बवाना गुर्जर गांव में पशु औषधालय की रखी आधारशिला

Sat, 31 Jul 2021 09:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Minister laid foundation stone of Veterinary Dispensary in Bawana Gurjar village
बगथला गांव में इंटरलॉकिंग टाईल से निर्मित रास्ते का उद्घाटन करते सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल? - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। सहकारिता मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने शनिवार को बावल विधानसभा क्षेत्र के गांव बगथला में इंटरलॉकिंग टाइल से निर्मित रास्ते का उद्घाटन किया। उन्होंने इसके अलावा बवाना गुर्जर गांव में 30 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे राजकीय पशु औषधालय के भवन की आधारशिला भी रखी।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री ने कहा कि विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं है। प्रदेश सरकार द्वारा सभी क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। बावल क्षेत्र में विकास का पहिया रुकने नहीं दिया जाएगा और क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा विकास कार्य करवाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार अंत्योदय के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, ताकि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े गरीब व्यक्ति को पूरा लाभ मिल सके। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सबका साथ-सबका विकास और सबका विश्वास की नीति पर पूरे प्रदेश का एक समान विकास करा रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करवाना है, ताकि किसी भी गांव में कोई समस्या शेष न रहे। मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र का चहुमुखी विकास कराना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने बवाना गुर्जर गांव में राजकीय पशु औषधालय की आधारशिला रखने उपरांत ग्रामीणों से कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के प्रति वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश में अधिकतर परिवार खेती पर निर्भर है। खेती के साथ-साथ पशुपालन व डेयरी व्यवसाय अपनाकर लोग अपनी आमदनी को बढ़ा सकते हैं। पशुओं की देखभाल व उनके स्वास्थ्य के लिए सरकार जगह-जगह पशु औषधालय की सुविधा प्रदान कर रही है।
डॉ. बनवारी लाल ने कहा कि सरकार द्वारा किसानों को फायदा देने के लिए स्वेल हेल्थ कार्ड बनवाए गए हैं। मिट्टी की जांच के लिए स्वेल हेल्थ लैब जगह जगह बनाई गई है, ताकि किसान अपनी मिट्टी की जांच करवा सके।

मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा नैनो यूरिया भी शुरू किया है, वो भी मार्केट में आ गई है। जिसमें 500 मिली लीटर की बोतल को लेकर चलना होगा। अब आपको 50 केजी का कट्टा लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेंगी। इसमें एक तो रेट कम होगा और दूसरा इससे जो यूरिया की बर्बादी होती थी वो भी बचती है। उन्होंने कहा कि किसानों को कैसे फायदा हो, इसके लिए हमारे देश के प्रधानमंत्री लगे रहते हैं। उन्होंने गांव बगथला में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर अमर सिंह महलावल, ईश्वर सिंह चनेजा, अमरजीत, राजपाल, महिपाल कसाना, अभय सिंह, दयानंद व जीवनराम गर्ग सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed