फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Minister himself government but no intention to get the work done: Kapriwas

मंत्री खुद सरकार मगर काम कराने की नीयत नहीं : कापड़ीवास

Sat, 16 Apr 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Minister himself government but no intention to get the work done: Kapriwas
रेवाड़ी। पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने शुक्रवार को एक मंत्री का नाम लिए बगैर उन पर सियासी निशाना साधा। उन्होंने राव को खुद सरकार बताया, मगर साथ ही इनकी काम कराने की नीयत नहीं होने की बात भी कही।
विज्ञापन

वे यहां अपने कार्यालय पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर उन्होंने सेक्टर 19 के राजकीय बाल महाविद्यालय के मामले को लेकर मंत्री की ओर से जिले के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में महाविद्यालय की स्थापना को लेकर इसे अनफिजिकल यानी जमीनी स्तर पर लागू करने वाली घोषणा बताने पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौर में जब वे विधायक थे, उस वक्त विकास के जो काम किए गए, आज उनकी सही से संभाल और पैरवी नहीं हो रही। उन्होंने कहा कि सरकार ने नौ करोड़ से अधिक की धनराशि शहर के बालिका विद्यालय को पांच सितारा शिक्षा सुविधाओं के संस्थान के रूप में विकसित करने के लिए दी थी। आज उसका हाल देख लें कि वह कहां है।
विज्ञापन

कापड़ीवास ने कहा कि ट्रॉमा सेंटर और अस्पताल के बीच फुट ऑन ब्रिज बनाने की घोषणा हुई थी। उसका टेंडर भी छोड़ा गया मगर अब तक काम पूरा नहीं हुआ। पूर्व विधायक ने कहा कि मंत्री को ऐसे बयान शोभा नहीं देते। कापड़ीवास ने उनसे इस मामले पर इस्तीफा देने की मांग भी उठाई है। उन्होंने कहा कि जब वे भाजपा के विधायक थे तो शहर की सड़कों को साफ कराने के लिए वे एक बड़ी मशीन लेकर आए थे मगर आज वह मशीन पूरी क्षमता के साथ काम नहीं कर पा रही है। शहर के सरकुलर रोड पर जगह-जगह गड्ढे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज शहर के विकास की स्थिति यह है कि जनप्रतिनिधि विधायक होने के बावजूद केवल आवाज उठा सकता है और कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने तंज कसा कि एक मंच में रहकर भाजपा से लाभ लेने वाले लोग चुनाव के वक्त पीठ दिखाकर भागने का काम करेंगे मगर असली भाजपा के लोग, जिन्होंने खून-पसीने से भाजपा को इस इलाके में खड़ा किया, वे जनता की हर आवाज को अपनी आवाज बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर सांसद या विधायक इस मामले में चुप रहे तो असली भाजपा के लोग चुप नहीं बैठेंगे।
मनेठी और माजरा में एम्स मामले पर उन्होंने कहा कि आज पार्टियां केवल मांगों को मुद्दा बनाकर छोड़ देना चाहती हैं। एसवाईएल मामला मुद्दा बनाकर छोड़ दिया गया। ऐसे ही एम्स की मांग भी मुद्दा बनाकर छोड़ दी जाएगी। चुनाव आने पर इस मामले में कुछ काम होता हुआ बताकर चुनाव जीतने के बाद इसे अधूरा छोड़ दिया जाएगा। उन्होंने रेवाड़ी के सचिवालय, बस अड्डे के निर्माण के मामले पर भी विधायक और सांसद पर सियासी तंज कसा। उन्होंने कहा कि विधायक रहते हुए उन्होंने साहबी में नहरी पानी पहुंचवाया। उसे पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू हुआ मगर नए विधायक के आने के बाद सारा मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
कापड़ीवास ने कहा कि सांसद दावा करते हैं कि उनका विधानसभा के नौ क्षेत्रों में दबदबा है लेकिन असलियत यह है कि बावल को छोड़कर अधिकांश जगह विधायक उनका विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का नाम समानांतर लेकर अपनी राजनीति को बचाने की कोशिश में वे जुटे हुए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भी ऐसा किया गया। कापड़ीवास ने कहा कि नकली भाजपा वालों ने असली भाजपा को हराने के लिए प्रधानमंत्री, पार्टी अध्यक्ष और हाईकमान को गुमराह किया। उन्होंने कहा कि असली और नकली भाजपा के फर्क को स्थानीय जनता जानती है और वक्त आने पर फिर जवाब देगी।

पूर्व विधायक ने साफ कहा कि केंद्रीय मंत्री राजकीय बाल महाविद्यालय खुलने को अनफिजिबल इसलिए बता रहे हैं कि ये शिक्षा को आगे बढ़ता हुआ देखना ही नहीं चाहते। उन्होंने कहा कि इन लोगों ने अहीर कॉलेज, जो समाज के लोगों ने अपने चंदे से बनाया, उस पर अपना कब्जा कर लिया। ये नहीं चाहते कि कॉलेज बने और अगर बन गया तो युवा शिक्षित हो जाएंगे और उनका वोट बैंक टूट जाएगा। पत्रकार वार्ता में मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल नंबरदार, युद्धवीर सरपंच, सुनील यादव गोकलगढ़, मनीराम बाबू, करण सिंह, मित्रसैन यादव आदि मौजूद रहे।
---------------------
फोटो - 17
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed