{"_id":"69cd1f762eb23e01b2047016","slug":"minister-apprised-of-difficulties-in-crop-procurement-memorandum-submitted-rewari-news-c-198-1-rew1001-236055-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: फसल खरीद की परेशानियों से मंत्री को कराया अवगत, मांग पत्र सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: फसल खरीद की परेशानियों से मंत्री को कराया अवगत, मांग पत्र सौंपा
Thu, 02 Apr 2026 03:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 02 Apr 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
मंत्री राजेश नागर को अपनी समस्या बताते व्यापारी। संवाद
कोसली। हरियाणा के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता राज्य मंत्री राजेश नागर ने कोसली अनाज मंडी का निरीक्षण कर मंडी की व्यवस्थाओं, खरीद प्रक्रिया और सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी में फसल खरीद को लेकर आ रही परेशानियों से मंत्री को अवगत कराया और एक मांग पत्र सौंपा।
मांग पत्र में बारदाना की कमी और गेहूं की खरीद एक ही एजेंसी द्वारा किए जाने से उत्पन्न दिक्कतों का उल्लेख किया गया।मंत्री राजेश नागर ने मौके पर ही संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसी से फोन पर बात की और गेहूं की खरीद के लिए दूसरी एजेंसी को भी शामिल करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने व्यापारियों और किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। गैस की किल्लत के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई बड़ी समस्या नहीं है। बीच में कुछ दिनों के लिए दिक्कत आई थी लेकिन अब 70 प्रतिशत तक सप्लाई बहाल कर दी गई है।