फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Mining mafia fled after seeing CM Flying, three vehicles seized

Rewari News: सीएम फ्लाइंग को देख भागा खनन माफिया, तीन वाहन जब्त

Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
Mining mafia fled after seeing CM Flying, three vehicles seized
सीएम फ्लाइंग द्वारा जब्त की गई जेसीबी मशीन। संवाद - फोटो : Rewari
कुंड । गांव माजरा में सीएम फ्लाइंग की टीम ने मिट्टी का खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए छापा मारा। इस दौरान खनन माफिया वाहन छोड़कर फरार हो गए। टीम ने ट्रॉली समेत दो ट्रैैक्टर और एक जेसीबी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव माजरा में मिट्टी के अवैध खनन की शिकायत सीएम फ्लाइंग के सब इंस्पेक्टर सतेंद्र को मिली थी। उन्होंने शुक्रवार को खनन विभाग की इंस्पेक्टर आरजू को साथ लेेकर माजरा गांव में छापा मारा। जिस समय टीम मौके पर पहुंची उस समय मिट्टी के खनन का कार्य चल रहा था। जेसीबी से मिट्टी की खोदाई के बाद उसे ट्रैक्टर-ट्रॉलियां से ले जाया रहा था। टीम के पहुंचते ही जेसीबी और दो ट्रैक्टर मौके पर ही छोड़कर चालक वहां से फरार हो गए। इसके बाद टीम ने वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सीएम फ्लाइंग इंचार्ज सतेंद्र ने बताया मौके पर करीब दो एकड़ जमीन में मिट्टी की खोदाई की हुई है। वाहन चालक उनके पहुंचते ही वहां से फरार हो गए। वाहनों को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed