फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Millet is being given to consumers even in summer

Rewari News: गर्मी में भी उपभोक्ताओं को दिया जा रहा बाजरा

Thu, 17 Apr 2025 12:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 17 Apr 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
Millet is being given to consumers even in summer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। खाद्य आपूर्ति विभाग की ओर से बीपीएल और एएवाई कार्डधारकों को अप्रैल में भी गेहूं के साथ बाजरा दिया जा रहा है। बाजरे की तासीर गर्म होती है। ऐसे में गर्मी के मौसम में इसका सेवन करने से गैस, पेट फूलना, बदहजमी और पाचन संबंधी समस्या पैदा हो सकती है। बाजरे के वितरण को लेकर उपभोक्ताओं ने विरोध जताना शुरू कर दिया है जिससे विवाद की स्थिति पैदा हो रही है।
गर्मी में बाजरे के वितरण को लेकर डिपो होल्डर और कार्डधारकों के बीच विवाद हो रहा है। मार्च में जिले में बीपीएल कार्ड धारकों को प्रति सदस्य 3 किलो बाजरा और 2 किलो गेहूं दिया गया। वहीं अब अप्रैल में भी जिले के 6 लाख से अधिक कार्डधारकों को बाजरा वितरित किया जा रहा है। बीपीएल परिवारों को प्रति सदस्य 3 किलो बाजरा, 2 किलो गेहूं, 2 लीटर तेल व 1 किलो चीनी का वितरण किया जा रहा है। जबकि एएवाई कार्डधारकों को 24 किलो बाजरा, 11 किलो गेहूं, 2 लीटर तेल व 1 किलो चीनी का वितरण किया जा रहा है।
विज्ञापन

बाजरे की तासीर गर्म होती है जिसके कारण इसका सेवन ठंड के मौसम में किया जाता है। ठंड के मौसम में बाजरे की आपूर्ति सरकार द्वारा कार्डधारकों के लिए की जाती है। अब गर्मी का सीजन शुरू हो गया है और तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। फिर भी गर्मी में कार्डधारकों को बाजरे का वितरण किया जा रहा है। ऐसे में विभाग की ओर से मिले बाजरे को कार्डधारक दुकानों पर बेचकर इसके बदले गेहूं की खरीदारी कर रहे हैं। इस विषय के बारे में जब खाद्य एवं आपूर्ति विभाग डीएफएससी अशोक रावत से बातचीत की, तो उन्होंने इसको लेकर कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस माह में 14 लाख किलो बाजरे का होगा वितरण
रेवाड़ी में कुल 1 लाख 71 हजार 815 कार्डधारक हैं और इन कार्डों में 6 लाख 8 हजार 264 यूनिट दर्ज हैं जिन्हें हर माह विभाग द्वारा राशन का वितरण किया जाता है। खाद्य आपूर्ति विभाग के अनुसार इन्हें इस माह में भी बाजरे का वितरण किया जाएगा। इसके तहत 14 लाख 87 हजार 972 किलो बाजरा व 12 लाख 67 हजार 137 किलो गेहूं, 2 लाख 39 हजार 415 किलो तेल व 1 लाख 32 हजार 36 किलो चीनी का वितरण होगा।


उपभोक्ता बोले- मजबूरी में ले रहे बाजरा

शहर निवासी ममता, हंसा, विजय लक्ष्मी, प्रमिला, अंकिता सहित अन्य महिलाओं ने बताया कि गर्मी का सीजन शुरू हो चुका है। इसके बाद भी सरकारी राशन की दुकान से बाजरे की सप्लाई की जा रही है। इसके चलते मजबूरी में बाजरा लेना पड़ रहा है। गर्मी में इसे खा भी नहीं सकते है। इसलिए इसे बेचकर बदले में गेहूं ले रहे हैं। विभाग को बाजरे की जगह गेहूं की सप्लाई करनी चाहिए ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-
वर्जन
सरकार की नीति के तहत इस माह जिले के डिपो धारकों को बाजरा वितरण किया जा रहा है। अगले माह को लेकर अभी कोई आदेश नहीं आया है। - अशोक रावत, डीएफएससी ।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed