{"_id":"621a700b55a4791c7e7bab51","slug":"mid-day-meal-wheat-recovered-from-head-teacher-s-car-rewari-news-rtk639598366","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य अध्यापक की कार से मिड-डे मील का गेहूं बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य अध्यापक की कार से मिड-डे मील का गेहूं बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बावल। पुलिस ने गांव नांगल तेजू के राजकीय स्कूल के मुख्य अध्यापक की कार से मिड-डे मील का गेहूं बरामद किया है। इस पर ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। पुलिस मुख्य अध्यापक को अपने साथ थाने लेकर गई, जहां मामले में पूछताछ की। शिक्षा विभाग की ओर से भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।
नांगल तेजू के सरपंच सुरेंद्र, राम सिंह नंबरदार, संजय कुमार, विरेंद्र, संदीप व अन्य ने बताया कि स्कूल में मुख्य अध्यापक शनिवार को मिड-डे मील के राशन में से दो बैग गेहूं लेकर जा रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने उन्हें देख लिया। साथ ही उन्होंने उनकी कार को रोक लिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद बावल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने 50-50 किलोग्राम गेहूं के दो बैग बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने मुख्य अध्यापक पर मिड-डे-मील का राशन खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। वहीं दूसरी ओर आरोपी मुख्य अध्यापक से बात करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल स्विच आफ मिला।
कोट
मिड-डे मील का राशन कार में मिलने से संबंधित जानकारी मिली है, लेकिन पूरा मामला जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। अभी आरोपी मुख्य अध्यापक के पक्ष का भी पता नहीं लग पाया है। मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
- कर्मबीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी बावल